ये हैं इंडिया के 5 सबसे Haunted Place, जानिए क्या है राज?

भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां पर लोगों ने डर को महसूस किया है

Published date india.com Published: June 30, 2018 3:43 PM IST
ये हैं इंडिया के 5 सबसे Haunted Place, जानिए क्या है राज?

हो सकता है आपको भूत-प्रेत में यकीन न हो लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि आपको कभी भी अपनी जिंदगी में ‘डर’ न लगा हो. भारत विभिन्न परंपराओं वाला देश है, जितनी भिन्नता भारत में है उतनी दुनिया भर में और कहीं नहीं है. भारत का इतिहास बहुत पुराना है और इसी वजह से यहां कई बातें सुनाई देती है.

भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां पर लोगों ने डर को महसूस किया है, आम भाषा में कहें तो भारत में कई सारी डरावनी जगह हैं. हो सकता है आप भी कभी ऐसी किसी जगह गए हों अगर नहीं गए हैं तो हम आपको बताते हैं 5 ऐसी ही डरावनी जगहों के बारे में-

1. भानगढ़ फोर्ट: राजस्थान में मौजूद भानगढ़ फोर्ट भारत में सबसे ज्यादा डरावनी जगह मानी जाती है. यहां जा चुके लोग बताते हैं कि यहां जाकर उन्हें कुछ अलग महसूस हुआ है. जंगलों के बीच बने हुए इस फोर्ट में डर की हकीकत जानने के लिए कई टूरिस्ट आते हैं और सबके अपने अनुभव होते हैं. तो अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं और डर की हकीकत जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर सूरज डूबने के बाद एंट्री नहीं मिलती.

bhangarh fort

2. कुलधारा: राजस्थान में ही जैसलमेर से 20 किलोमीटर दूर एक जगह है कुलधारा. कुछ समय पहले राजस्थान टूरिज्म ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक एड निकाला था जिसमें कुलधारा को डरावनी जगह के रूप में प्रचारित किया गया था. कुलधारा के बारे में कहानी प्रचालित है कि पूर्व में यहां के शासक को गांव के मुखिया की बेटी से प्यार हो गया था लेकिन बेटी और उसका पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में शासक ने मुखिया पर नाजायज टैक्स लगा कर उन्हें परेशान किया जिसके बाद पूरा का पूरा गांव ही अपना सामान लेकर ‘गायब’ हो गया. इतने सारे लोग कहां गए इसका किसी को पता नहीं है. अगर आप कुलधारा जाना चाहते हैं तो यहां भी आपको दिन में ही जाना पड़ेगा क्योंकि यहां भी रात को जाना मना है.

kuldhara

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3. शनिवारबाड़ा: ऐसा कहा जाता है कि शनिवारबाड़ा का निर्माण 1732 में पहले पेशवा बाजीराव के सम्मान में किया गया था और 1773 में पांचवे पेशवा की पारिवारिक झगड़े में इस महल के गेट पर हत्या कर दी गई थी. यहां जाने वाले लोग बताते हैं कि यहां उसी शासक की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो बोलता है कि…’काका मुझे बचा लो’ इस महल में 1828 में भयंकर आग लगी थी जो सात दिनों तक नहीं बुझी जिसमें कई लोग मारे गए थे.

sahnivarbada

4. ओमबाना: राजस्थान के पाली में दिसंबर 1991 में एक बाइक का एक्सीडेंट हुआ था, बाइक चला रहे ओमबाना की मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस बाइक को उठाकर थाने ले गई लेकिन अगली सुबह उस समय पुलिस के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि बाइक एक्सीडेंट वाली जगह पर ही मौजूद थी. इसके बाद पुलिस फिर से बाइक को थाने ले गई और उसका पेट्रोल भी निकाल लिया लेकिन फिर भी वो बाइक अपने आप एक्सीडेंट वाली जगह पर ही पहुंच गई. इसके बाद लोगों ने एक्सीडेंट वाली जगह पर ही बाइक को खड़ा करके उसके आगे शीश झुकाना शुरू कर दिया.

ombana

5. संजय वन: देश की राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के नजदीक स्थित संजय वन भी हमेशा से लोगों में उत्सुकता का विषय रहा है. संजय वन साउथ दिल्ली का घना जंगल है जो लगभग 10 किलोमीटर एरिया में जेएनयू से लेकर कुतुब मीनार तक फैला हुआ है. यहां पर अंदर श्मशान घाट भी है. कई लोगों ने यहां पर कुछ डरावनी घटनाएं होने को महसूस किया है.

sanjay van

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Special Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.