Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में सर्वे कर रहा है पुरातत्व विभाग, जानें इस सर्वे में क्या-क्या होगा?

Gyanvapi ASI Survey: भारतीय पुरातत्व विभाग ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वे कर रहा है. जानें इस सर्वे में क्या-क्या होगा?

Published date india.com Published: August 4, 2023 4:26 PM IST
 Gyanvapi Mosque
Gyanvapi Mosque

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में आज यानी शुक्रवार 4 अगस्त की सुबह एक बार फिर से सर्वे शुरू हुआ. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे कर रही है. वाराणसी जिला प्रशासन ने इसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की है. शुक्रवार का दिन होने की वजह से मस्जिद परिसर में नमाज पढ़ने के लिए आने वालों की संख्या बहुत अधिक होती है. 40 एक्सपर्ट्स की टीम के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे मस्जिद परिसर में सर्वे का काम शुरू हुआ. दोपहर में सर्वे के काम को लंच के लिए रोका गया, इसी दौरान यहां पर नमाजियों की भीड़ भी सबसे ज्यादा होती है.

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में ही मौजूद हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई. यह सर्वे लंबे समय तक चल सकता है. सर्वे के लिए शुक्रवार सुबह पहुंची टीम ने मस्जिद परिसर में भारी सुरक्षा के बीच साइंटिफिक सर्वे शुरू किया. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार 3 अगस्त को सर्वे को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करके ASI को ज्ञानवापी परिसर में सर्वे की मंजूरी दे दी थी. इससे पहले 21 जुलाई को वाराणसी की जिला अदालत ने भी सर्वे की मंजूरी दी थी, जिसे अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

ASI के सर्वे में क्या होगा

  • ASI के सर्वे में मस्जिद को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा
  • मस्जिद परिसर में नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगेगी
  • ASI का कहना है कि अगर खुदाई की जरूरत पड़ी तो पहले कोर्ट से मंजूरी ली जाएगी
  • वजूखाना के अंदर कथित ‘शिवलिंग’ है और मुस्लिम पक्ष उसे फुव्वारा बता रहा है. इसे बंद रखा गया है और मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से यहां ASI का सर्वे नहीं होगा.

साइंटिफिक सर्वे में क्या जांच करेगा ASI

  • इस सर्वे में जांच की जाएगी कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद को पहले से मौजूद हिंदू मंदिर के ढांचे पर तैयार किया गया है?
  • ASI की टीम ज्ञानवापी परिसर की पूरी साइंटिफिक जांच करेगा और इसकी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में सौंपेगा.
  • ASI की टीम ज्ञानवापी परिसर के तीनों गुंबदों की जांच करेगी.
  • मस्जिद की पश्चिमी दीवारों की भी आधुनिक तरीके से जांच की जाएगी, ताकी पूरी तस्वीर साफ हो सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Special Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.