By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Special Hindi
- World Top 10 Most Powerful Persons Xi Jinping Narendra Modi Donald Trump Putin Angela Markel Bill Gates Jeff Bezos See Full List Here
क्या आप जानते हैं कौन हैं दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोग, यहां देखिए पूरी लिस्ट
एक सर्वे में दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों को चुना गया है
नई दिल्ली: आपने अक्सर सुना होगा कि ताकत की जरूरत सिर्फ बुरा काम करने के लिए होती है, अच्छा काम करने के लिए प्यार की ताकत ही काफी है. लेकिन बावजूद इसके दुनियाभर में लोग ताकत के लिए पागल हैं, हर कोई एक दूसरे से ज्यादा ताकतवर होना चाहता है. सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बल्कि नेताओं को लेकर भी इस बात का सर्वे होने लगा है कि कौन ज्यादा ताकतवर है.
ऐसे ही एक सर्वे में दुनिया के 10 ताकतवर नेताओं की लिस्ट बनाई गई है. भारत से इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी जगह बनाई है. पीएम मोदी इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं. ये रही दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट-
1. शी जिनपिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस समय दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं. शी का जन्म 15 जून 1953 को हुआ था और इस समय वह चीन के सबसे लोकप्रिय और सर्वोच्च नेता हैं.

चीन का राष्ट्रपति होने के अलावा शी चीनी साम्यवादी पार्टी के महासचिव, केन्द्रीय सैनिक समिति के अध्यक्ष और केन्द्रीय पार्टी विद्यालय के अध्यक्ष भी हैं. शी को 15 नवम्बर 2012 को चीनी साम्यवादी (कम्युनिस्ट) पार्टी का महासचिव घोषित किया गया था.
2. व्लादिमीर पुतिन: व्लादिमीर पुतिन इसी साल चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं. पुतिन दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं. पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को हुआ था. पुतिन 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं और 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करके चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं.

इससे पहले पुतिन सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति और 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान वह रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे.
3. डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सर्वे के मुताबिक दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवर शख्स हैं. ये एक बदलाव है क्योंकि इससे पहले तक अमेरिका के राष्ट्रपति हमेशा इस लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर होते थे.

लेकिन पिछले कुछ समय में चीन ने जिस रफ्तार से तरक्की की है उससे वहां के राष्ट्रपति ज्यादा मजबूत हुए हैं. ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था और वह अमेरिका में नेता होने के साथ ही बड़े बिजनेसमैन भी हैं. ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को हराया था.
4. एंजेला मर्केल: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. मर्केल टॉप टेन ताकतवर लोगों में अकेली महिला हैं. मर्केल का जन्म 17 जुलाई 1954 को हुआ था.

मर्केल 2005 से लगातार जर्मनी की चांसलर हैं और सन् 2000 से क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) पार्टी का नेतृत्व भी कर रही हैं.
5. जेफ बेजोस: दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के पांचवे सबसे शक्तिशाली और पहले सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 12 जनवरी 1964 को जन्में बेजोस Amazone.com के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बोर्ड अध्यक्ष हैं.

बेजोस, अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं. सन् 1994 में अमेजन की स्थापना करने से पहले बेजोस ने डी. ई. शॉ कम्पनी के लिए वित्तीय विश्लेषक का कार्य किया था.
6. पोप फ्रांसिस: वेटिकन सिटी में 266वें पोप बने पोप फ्रांसिस दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.

पोप का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेटीना में हुआ था और वह 13 मार्च 2013 को पोप बने थे. 8वीं सेंचुरी के बाद पोप फ्रांसिस ऐसे पहले पोप हैं जो यूरोप के बाहर से चुने गए हैं.
7. बिल गेट्स: 16 साल तक अरबपतियों की सूची में नंबर वन पर रहे बिल गेट्स दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. गेट्स माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष हैं. गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन के एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था.

32 साल का पूरा होने से पहले ही गेट्स का नाम अरबपतियों की लिस्ट में आ गया था और कई साल तक वह इस सूची में पहले स्थान पर बने रहे थे. गेट्स दुनियाभर में अपने मानवता कार्य और दान देने के लिए भी जाने जाते हैं.
8. मोहम्मद बिन सलमान: 31 अगस्त 1985 को पैदा हुए मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हैं. सलमान को 2009 में अपने पिता और रियाद के तत्काल गवर्नर का सलाहकार बनाया गया था.

दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में सलमान 8वें नंबर पर हैं. 2015 में किंग अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अजीज की मौत के बाद सलमान को किंग बनाया गया था.
9. नरेंद्र मोदी: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. पीएम मोदी टॉप टेन में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय हैं.

2014 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद दुनियाभर में लोग नरेंद्र मोदी को जानने लगे और इस समय वह भारत के सबसे मजबूत नेता हैं.
10. लैरी पेज: अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट और गूगल के सह संस्थापक इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं. लैरी का जन्म 26 मार्च 1973 को हुआ था.

दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शामिल होने के साथ साथ पेज दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें