EnglishHindi

पाकिस्‍तान में फंसे PSL के प्रसारण क्रू का हिस्‍सा रहे 29 भारतीय

कोरोनावायरस के खतरे के चलते पीएसएल 2020 को बीच में ही स्‍थगित कर दिया गया.

Updated: March 19, 2020, 4:01 PM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते पाकिस्‍तान की बहुचर्चित पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL 2020) के आयोजन को बीच में ही स्‍थगित कर दिया गया है. विदेशी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट गए हैं. भारतीय टीम किसी विदेशी लीग में नहीं खेलती है, लेकिन इसके बावजूद भी 29 भारतीय पीएसएल के आयोजन के चलते पाकिस्‍तान में फंस गए हैं.

जी हां, यह 29 भारतीय पाकिस्‍तान सुपर लीग का प्रसारण कर रहे चैनल के क्रू का हिस्‍सा थे. पीसीबी ने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्‍टाफ के वापस उनके देश लौटने की व्‍यवस्‍था की थी, लेकिन इसके बावजूद भी यह भारतीय वाघा-अटारी बॉर्डर के माध्‍यम से भारत नहीं आ पाए हैं.

पढ़ें:- Coronavirus Effect: इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान, अब मैं शायद कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा

बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर ही इन भारतीयों को प्रवेश से रोक दिया गया. उनके पास सही दस्‍तावेज नहीं होने के कारण ऐसा किया गया है. सूत्रों का कहना है कि इनके पास हवाई यात्रा से भारत में प्रवेश करने के दस्‍तावेज थे, लेकिन इसके बावजूद वो भारत-पाक सीमा से प्रवेश ले रहे थे. बताया जा रहा है पीसीबी सभी को भारत भेजने के अन्‍य विकल्‍प तलाश रही है.

पढ़ें:- Coronavirus के खतरे के बीच CWI ने इंग्‍लैंड को भेजा मैच खेलने के लिए आने का प्रस्‍ताव

कोरोनावायरस के चलते पाकिस्‍तान सुपर लीग नॉकआउट स्‍टेज से ठीक पहले स्‍थगित कर दी गई. बताया गया कि इंग्लिश बल्‍लेबाज एलेक्‍स हेल्‍‍स के कथित तौर पर कोरोनावायरस से ग्रस्‍त होने के कारण यह फैसला लिया गया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.