आईपीएल: 5 गेंदबाज़ जिनकी बल्लेबाजों ने की जमकर धुनाई और वे रहे सबसे खर्चीले

क्रिकेट में कब क्या हो इसे कहा नहीं जा सकता।

Written by: Subhash Yadav
Published: April 22, 2016, 2:54 PM IST

क्रिकेट का सबसे छोटा फ़ॉर्मेट यानी टी-20 क्रिकेट गेंदबाज़ों के लिए बहुत कम मौक़े लेकर आता है। क्योंकि यहाँ एक या दो ख़राब ओवर मैच का नख़्शा पलट कर रख देता है और गेंदबाज़ों का गेंदबाज़ी विश्लेषण भी ख़राब कर देता है। जिससे उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगते है। कई बार तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है। वैसे आईपीएल में भी कई हाई स्कोरिंग मुक़ाबले अब तक देखने को मिले हैं। जिसमे कई बार मैच का रुख ऐसा बदला कि लोगो दंग रह गए। हालांकि क्रिकेट में कब क्या हो इसे कहा नहीं जा सकता।

इसी कड़ी में हम आपको बता रहे है कि आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे ख़राब स्पेल क्या रहे हैं और कौन हैं वह 5 गेंदबाज़ जिन्होंने लुटाए हैं सबसे ज़्यादा रन। यह कहना गलत नहीं होगा कि कई बार दुनिया बेहतरीन गेंदबाजों की ऐसी धुनाई हो जाती है कि उनका फॉर्म की ख़राब हो जाता है। यह भी पढ़े-आईपीएल 2016: क्रिकेट के तूफानी बल्लेबाज, जिन्होंने लगाया सबसे तेज शतक

ये है वो 5 गेंदबाज़ जिन्होंने लुटाए सबसे ज़्यादा रन।

1-इशांत शर्मा (4-ओवर 66 रन और कोई विकेट नहीं)

Ishant sharma

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 8 मई 2013 के दिन की शायद ही कभी भूल पाएं। बताना चाहेंगे कि चेन्नई सपरकिंग्स के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करते हुए इशांत शर्मा की उस दिन सुरेश रैना और माइक हसी ने ख़ूब धुनाई की थी। यही कारण था कि इशांत शर्मा के 4 ओवरों ने मैच का रुख़ ही पलट दिया। इशांत ने 4 ओवर में 66 रन लुटाए जो आईपीएल इतिहास में आज भी किसी भी गेंदबाज़ द्वारा एक पारी में सबसे ज़्यादा दिया गया रन है। यह भी पढ़े-आईपीएल 2016: क्रिकेट के 5 तूफानी बल्लेबाज, जिन्होंने 15 से 20 गेंदों में लगा दी हाफ सेंचुरी

2-उमेश यादव ( 4 ओवर 65 रन और कोई विकेट नहीं)

Umesh-Yadav-of-India-celebrates-dismissing-Alex-Hales

जानकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन सच्चाई यही है, टीम इंडिया में इशांत शर्मा के साथी तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने इशांत के सबसे ज़्यादा रन लुटाने के रिकॉर्ड के बेहद क़रीब सिर्फ़ दो दिन बाद आ गए थे। गनीमत यह रही कि उमेश यादव रिकॉर्ड तोड़ पाने से बाल बाल बच गए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़िलाफ़ 10 मई 2013 के दिन दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ़ से खेलते हुए उमेश यादव ने 4 ओवर में 65 रन ख़र्च कर दिए।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने उमेश यादव की तेज़ गेंदबाज़ी पर ख़ूब तेज़ी से रन बनाए थे। ये वही मुक़ाबला था जहां विराट कोहली 99 रनों पर रन ऑउट हो गए थे। आज भी विराट कोहली का आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन उसी मैच में आया था। उमेश यादव को वह मैच आज भी याद होगा। यह भी पढ़े-सरफ़राज़ खान है भारत का उभरता हुआ सितारा

3-संदीप शर्मा (4 ओवर 65 रन और 1 विकेट)

इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं संदीप शर्मा। बता दे कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर डालने के मामले में नंबर-4 पर मौजूद संदीप शर्मा, गेंदबाज़ों के लिए इस शर्मनाक रिकॉर्ड में भी नंबर-3 पर क़ाबिज़ हैं। गौरतलब है कि 14 मई 2014, यानी आईपीएल के सीज़न-7 में सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपने कोटे के 4 ओवर में 65 रन दे डाले थे। लेकिन किंग्स-XI पंजाब के लिए राहत की बात ये थी कि इस ख़राब स्पेल के बावजूद टीम के बल्लेबाज़ों ने मैच में जीत पंजाब को दिला दी थी। जिससे थोड़ी राहत उन्हें जरूर मिली होगी। लेकिन यह दिन वह कभी भी याद नहीं करना चाहेंगे। यह भी पढ़े-आईपीएल 2016: जानिये किस मैदान पर पड़े कितने छक्के?

4-अशोक डिंडा ( 4 ओवर 63 रन)

Ashok Dinda

इस सूची में चौथे नंबर है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा। 13 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ खेलते हुए उस वक़्त पुणे वॉरियर्स का हिस्सा रहे अशोक डिंडा ने अपने 4 ओवर में 63 रन ख़र्च कर दिए थे। डिंडा को सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा की आक्रमक बल्लेबाज़ी का शिकार होना पड़ा था। नतीजा यह हुआ कि डिंडा के ख़राब स्पेल की वजह से पुणे को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वैसे पुणे का प्रदर्शन हमेशा ही सवालों के घेरे में रहा है। इस टीम में कई दिग्गज आये लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। यह भी पढ़े-आईपीएल 2016: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के नए गाने पर फ़ैंस हुए फ़िदा

5-वरुण आरोन (4 ओवर 63 रन और 2 विकेट )

Varun-Aaron

इस सूची में पांचवे नंबर पर है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन। बताना चाहेंगे कि 25 मई 2012 को चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करने के समय मुरली विजय कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे थे, उन्होंने 58 गेंदो पर 113 रन बनाए थे और इस दौरान वरुण आरोन की ख़ूब धुनाई की थी।

आरोन ने अपने 4 ओवर में 63 रन दे डाले थे। लेकिन आरोन के लिए राहत की बात बस ये थी कि उन्होंने धोनी और हसी की विकेट भी हासिल की थी। वैसे उस वक़्त की चेन्नई टीम के सामने गेंदबाजी करना कोई आसान काम नहीं था। क्योंकि टीम के एक से बढ़कर एक हरफनमौला खिलाड़ी थे। यह भी पढ़े-IPL 2016: जानिए कौन हैं इस सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.