सिंगापुर में बॉक्सिंग मैच के बाद भारतीय मूल के बॉडी बिल्डर की मौत

मैच के बाद दिल का दौरा पड़ने से भारतीय मूल के बॉडी बिल्डर की मौत

Written by: Aditya Dwivedi Edited by: Aditya Dwivedi
Published: September 24, 2017, 11:03 PM IST

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के 32 साल के एक बॉडी बिल्डर की थाई किक-बॉक्सिंग मैच के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. यह थाई किक-बॉक्सिंग का उसका पहला मैच था जो बदकिस्मती से आखिरी भी साबित हुआ. प्रदीप सुब्रह्मण्यम कल शाम एशियन फाइटिंग चैंपियनशिप के तहत मरीना बे सैंड्स में ‘सेलिब्रिटी’ मुआय थाई मैच में यूट्यूब सेलिब्रिटी स्टीवन लिम (42) के खिलाफ उतरे थे.

‘वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स फेडरेशन’ (डब्ल्यूबीपीएफ), सिंगापुर के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम ने चैंपियनशिप में ‘सिंगापुर आइडल’ (संगीत रियलिटी शो) के पूर्व उपविजेता एवं गायक सिलवेस्टर सिम की जगह ली थी जो बीमा संबंधी मुद्दों को लेकर मैच से हट गये थे.

रेफरी ने मैच शुरू होने के पांच मिनट बाद सुब्रह्मण्यम की नाक से खून बहता देखा। इसके बाद मुकाबला खत्म हो गया. इसके बाद लिम को विजेता घोषित कर दिया गया. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक सुब्रह्मण्यम के सिर पर चोटें लगी थीं. वह मैच खत्म होने के बाद भी खड़े थे. बाद में वह बेहोश होते दिखे. उन्हें रिंग के बाहर ले जाया गया.

इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल से आज जारी प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार किक-बॉक्सिंग मैच के बाद सुब्रह्मण्यम को दिल का दौरा पड़ा था. इससे उनकी मौत हुई. सुब्रह्मण्यम के प्रतिद्वंद्वी लिम और आयोजकों ने उनके निधन पर शोक जताया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.