आज ही के दिन डिविलियर्स ने सिडनी में मचाई थी सनसनी, कैरेबियाई टीम को मिली थी पटखनी

डीविलियर्स की वह शतकीय पारी वर्ल्ड क्रिकेट का एक बेहतरीन रिकॉर्ड है.

Published date india.com Updated: February 27, 2018 2:40 PM IST
ab de villiers smashes 162 off just 66 balls on this day South Africa vs Westindies | आज ही के दिन डिविलियर्स ने सिडनी में मचाई थी सनसनी, कैरेबियाई टीम को मिली थी पटखनी

नई दिल्ली: विश्वकप 2015 का 19वां मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 408 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने ऐतिहासिक पारी खेली. डिविलियर्स की वह शतकीय पारी वर्ल्ड क्रिकेट का एक बेहतरीन रिकॉर्ड है. दिलचस्प बात यह है कि यह मैच आज ही के दिन खेला गया था.

भारत, श्रीलंका के लिए रेड अलर्ट, बांग्लादेशी खेमे से जुड़ा ‘साढ़े 6 फुट वाला मास्टरमाइंड’

दरअसल उस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डीकॉक और हाशिम अमला ओपनिंग करने आए. इस दौरान डीकॉक 12 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं अमला ने 65 रन बनाए. टीम के कप्तान डिविलियर्स पांचवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए. इस दौरान उन्होंने 66 गेंदों में 17 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 162 रन की बेहतरीन पारी खेली. डीविलियर्स ने 52 गेंदों में शतक जड़ दिया और अगले 50 रन महज 11 गेंदों में बना डाले. डिविलियर्स की इस पारी ने कई शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विराट कोहली का ‘करिश्मा’ देख सौरव गांगुली ने मारी ‘पलटी’, अब दे रहे हैं ये बयान

इस मैच में अफ्रीका टीम के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने 70 गेंदों में 62 रन और रिली रैन्शॉ ने 39 गेंदों में 61 रन की बेहतरीन पारी खेली. इन खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 408 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 151 रन बनाकर ढेर हो गयी. वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल ओपनिंग करने आए. गेल 3 रन और स्मिथ 31 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान जेसन होल्डर ने 56 रन बनाए.

इसके इतर दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी प्रभावी रही. टीम के दिग्गज गेंदबाज इमरान ताहिर ने 10 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी निकाले. मोर्ने मोर्कल और एबॉट ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा डेल स्टेन ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.