अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराया, टी20 में लगातार 11वीं जीत, नबी ने 30 गेंदों में ठोके 89 रन

अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में आयरलैंड को 28 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की

Written by: abhishek pandey
Updated: March 12, 2017, 7:52 PM IST

अफगानिस्तान ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आयरलैंड को 28 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। ये टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान की लगातार 11वीं जीत है और पहले से ही लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैचों की जीत का रिकॉर्ड बना चुकी अफगानिस्तान की टीम ने इसमें एक और इजाफा कर लिया है।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद शहजाद ने ओपनिंग की और महज 43 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्के की मदद से 72 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

शहजाद के अलावा निचले क्रम में मोहम्मद नबी ने 30 गेंदों में 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 89 रन की धुआंधार पारी खेलते हुए अफगानिस्तान को 200 के स्कोर के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान ने आखिर में 20 ओवर में 8 विकेट पर 233 रन का स्कोर खड़ा किया।यह भी पढ़ें: 18 साल के अफगानी गेंदबाज ने बनाया टी20 में विश्व रिकॉर्ड, 2 ओवर में झटके 5 विकेट

234 रन के बड़े लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम 19.2 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई और मैच 28 रन से हार गई। आयरलैंड के लिए गैरी विल्सन ने सबसे अधिक 34 गेंदों पर 59 रन (5 चौके, 2 छक्के) की पारी खेली जबकि इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 49 और थॉमसन ने 43 रन का योगदान दिया। लेकिन अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे अधिक 3, आमिर हमजा और करीम जनात ने 2-2 विकेट लेते हुए आयरलैंड को 205 रन पर समेट दिया।

मोहम्मद नबी को उनकी धुआंधार 89 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच और इस पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले राशिद खान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.