World Cup 2019 : अफगानिस्तान को बड़ा झटका, मोहम्मद शहजाद टूर्नामेंट से बाहर

विकेटकीपर-बल्लेबाज शहजाद की जगह पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है.

Published date india.com Updated: June 7, 2019 10:47 AM IST
mohommed-shahzad
फाइल फोटो

World Cup 2019 News : अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद घुटने की चोट के कारण विश्व कप के आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. विकेटकीपर-बल्लेबाज शहजाद की जगह पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है.

शहजाद का चोटिल होना अफगानिस्तान के लिए करारा झटका है. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने पहले दोनों मैच गंवाए हैं. इस 32-वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ केवल सात रन बनाए थे.

धोनी के दस्ताने से सेना का बैज हटाना चाहता है ICC, BCCI से की ये रिक्वेस्ट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी ने टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए मोहम्मद शहजाद के स्थान पर इकराम अली खिल को अफगानिस्तान की टीम में रखने को मंजूरी दे दी है. विकेटकीपर शहजाद के घुटने में चोट लग गई है और वह प्रतियोगिता में आगे नहीं खेल पाएंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.