अफगान के विकेटकीपर शहजाद डोपिंग के कारण निलंबित

आईसीसी ने कहा, ‘‘शहजाद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है

Written by: Press Trust of India Edited by: Abdulkadir
Updated: December 8, 2017, 11:18 AM IST

दुबई| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को डोपिंग में नाकाम रहने के कारण एक साल के लिये निलंबित कर दिया. आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ हाइड्रोक्सीकट ले लिया था. वह वजन कम करने के लिये दवा ले रहे थे. ’’

शहजाद ने अब तक 58 वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल हैं. इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

आईसीसी ने कहा, ‘‘शहजाद का 17 जनवरी 2017 को दुबई में प्रतियोगिता से इतर परीक्षण के तहत पेशाब का नमूना लिया गया था. ’’ उनके नमूने का परीक्षण किया गया जिसमें क्लेनबूटेरोल पाया गया जिसे वाडा ने प्रतिबंधित दवाईयों की सूची में रखा है.

आईसीसी ने कहा, ‘‘शहजाद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. उन पर यह प्रतिबंध 17 जनवरी 2017 से लगाया गया है जिस दिन उन्होंने अपना नमूना दिया था. इस तरह से वह 17 जनवरी 2018 को क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. ’’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.