By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ahmad Shahzad Banned By Pakistan Cricket Board Doping Test
डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ पाकिस्तान का खिलाड़ी, PCB ने लगाया बैन
पीसीबी ने अहमद शहजाद पर 4 महीने का प्रतिबंध लगाया.
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बल्लेबाज अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है. शहजाद पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई से लागू है. बोर्ड ने पाकिस्तान कप के दौरान डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शहजाद को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था. शहजाद पर लगा यह प्रतिबंध अब 10 नवंबर को समाप्त होगा.
पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले शहजाद ने पीसीबी द्वारा लगाए गए आरोप को स्वीकार कर लिया था. हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि धोखा देने का या शारीरिक शक्ति बढ़ाने का उनका कोई इरादा नहीं था.
पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा, “क्रिकेट में डोपिंग को लेकर पीसीबी की नीति जीरो टॉलेरेंस की है. उम्मीद है कि भविष्य में क्रिकेटर इस चीज को लेकर सावधानी बरतेंगे कि कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ उनके संपर्क में नहीं आए.”
INDvsWI: रविन्द्र जडेजा के लिए पहला टेस्ट शतक बेहद खास, मां को किया समर्पित
बता दें कि पाक के खिलाड़ी अहमद शहजाद ने 25 टेस्ट पारियों में 982 रन बनाए. इस दौरान 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े. उन्होंने 81 वनडे मैच भी खेले हैं, जिनमें 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े. शहजाद ने वनडे मैचों में 2605 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा. शहजाद ने 57 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1454 रन बनाए. अहम बात यह है कि उन्होंने टी-20 मैचों में 1 शतक लगाया है.
Also Read:
-
अगर 1 साल तक सच में नहीं खरीदा सोना और हीरा तो क्या होगा? जवाब कर देगा हैरान
-
गिर जंगलों के बैन ज़ोन में घूम रही थीं रकुल प्रीत? शेरों के खतरे के बीच उतरने पर मचा बवाल, अधिकारियों ने दी सफाई
-
पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की हो गई छुट्टी! अब इस राज्य की सड़कों पर दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें