पाक बल्‍लेबाज बॉल टैंपरिंग में दोषी करार, कहा- मुझपर जोर डाला गया ताकि...

बॉल टेंपरिंग के लिए अहमद शहजाद की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है.

Published date india.com Published: November 2, 2019 6:56 PM IST
Ahmad Shahzad @ Twitter
Ahmad Shahzad @ Twitter

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के सलामी बल्‍लेबाज अहमद शहजाद पर बॉल टेंपरिंग के मामले में कार्रवाई की है. मामला पाकिस्‍तान के घरेलू क्रिकेट से जुड़ा है. पीसीबी ने अहमद शहजाद को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाते हुए उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काटने का निर्णय लिया है.

पढ़ें:- IND vs BAN: दिल्‍ली टी20 में युजवेंद्र चहल नाम करेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड !

कायदे आजम टूर्नामेंट के दौरान सेंट्रल पंजाब और सिंध के बीच मैच चल रहा था. सिंध की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तभी 17वें ओवर में ऑन फील्‍ड अम्पायरों ने पाया की गेंद के साथ छेड़छाड़ हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अंपायरों ने इस घटना की जानकारी मैच रैफरी को दी. जिन्होंने निर्णय लिया कि सेंट्रल पंजाब के कप्‍तान अहमद शहजाद इसके लिए जिम्‍मेदार हैं. कार्रवाई करते हुए शहजाद की 50 प्रतिशत मैच फीस काटने का निर्णय लिया गया.

पीसीबी के नोटिस का जवाब देते हुए शहजाद ने बॉल टेंपरिंग की बात से इंकार कर दिया था. बाद में सुनवाई हुई और उन्हें दोषी करार दिया गया.

पढ़ें:- शाकिब के समर्थन में आया साथी खिलाड़ी, कहा- गलती की है, अपराध नहीं

शहजाद ने कहा, “गेंद की स्थिति मैदान के कारण खराब हुई न कि किसी खिलाड़ी ने उसके साथ छेड़छाड़ की. मैंने मैच अधिकारियों को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने जोर डाला कि मैं उनका निर्णय मान लूं और उसका सम्मान करूं.”

“मैं कभी भी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दूंगा और न ही अपने साथियों को इस तरह से खेल के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए कहूंगा.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.