Commonwealth Games: अहमदाबाद करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, कार्यकारी बोर्ड ने की सिफारिश

Ahmedabad set to host the common wealth games 2030: राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की.

Published date india.com Updated: October 15, 2025 7:54 PM IST
Commonwealth Games 2030, Ahmedabad, common wealth games 2030, Ahmedabad news, 2030 Centenary Commonwealth Games, Commonwealth Games news, Commonwealth Games,

नई दिल्ली: भारत 2010 के बाद एक बार फिर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करने के लिए तैयार है. राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की.

राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी अहमदाबाद को देने पर आखिरी फैसला 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक में लिया जायेगा. भारत ने इससे पहले, 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी.

भारत को नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था लेकिन राष्ट्रमंडल खेल ने भविष्य के खेलों के लिए इस अफ्रीकी देश की मेजबानी की महत्वाकांक्षाओं को ‘समर्थन और गति प्रदान करने के लिए एक रणनीति विकसित करने’ का निर्णय लिया है जिसमें 2034 खेलों की मेजबानी पर विचार भी शामिल है.

राष्ट्रमंडल खेल ने एक बयान में कहा, राष्ट्रमंडल खेल के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में भारत के अहमदाबाद की सिफारिश करेगा. अहमदाबाद को अब पूर्ण राष्ट्रमंडल खेल सदस्यता के लिए प्रस्तावित किया जाएगा जिस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा में लिया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

1930 में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का यह शताब्दी वर्ष होगा. अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ खेल के मेजबान शहर के रूप में सिफारिश करने की पुष्टि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड ने की है. बोर्ड ने अफ्रीका में खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए नाइजीरिया के साथ निरंतर कार्य करने की पुष्टि की है.

राष्ट्रमंडल में सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत का एक गौरवशाली खेल इतिहास और राष्ट्रमंडल खेलों में सफलता का एक मजबूत रिकॉर्ड रहा हैभारत बर्मिंघम 2022 में पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहाअहमदाबाद का प्रस्ताव राष्ट्रमंडल के मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और आधुनिक खेलों के पैमाने और विविधता को दर्शाने वाले खेलों के आयोजन की उसकी क्षमता पर जोर देता है.

कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा ने कहा, “अहमदाबाद में शताब्दी कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी करना भारत के लिए एक असाधारण सम्मान की बात होगी. ये खेल न केवल भारत की विश्वस्तरीय खेल और आयोजन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि विकसित भारत 2047 की ओर हमारी राष्ट्रीय यात्रा में भी एक सार्थक भूमिका निभाएंगे। हम 2030 के खेलों को अपने युवाओं को प्रेरित करने, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने और राष्ट्रमंडल भर में एक साझा भविष्य में योगदान देने के एक सशक्त अवसर के रूप में देखते हैं.” 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.