By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ajay Jadeja Will Be Seen As A Contestant In Bigg Boss Ott Season 2
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएया ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर
पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं. जडेजा के नाम 196 मैचों में 5359 रन हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 111 मैचों में 8100 रन बनाए हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन में भाग लेने के लिए तैयार हैं. अपने उत्साह को साझा करते हुए, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “मैं वास्तव में भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने और पूरी नई पीढ़ी के साथ बातचीत करने के लिए उत्साहित हूं. क्रिकेट के विपरीत, जहां यह खेल के बारे में है, यह मेरे लिए एक नया अनुभव है.”
उन्होंने कहा, “बिग बॉस ओटीटी में, पूरे देश को आपके वास्तविक रूप का पता चलता है और हर विचार पर सवाल उठाया जाता है, जिसके लिए मैं वास्तव में उत्साहित हूं.”
सूत्रों ने कहा कि अजय जडेजा को शामिल करने का मकसद शो में एक नया आयाम जोड़ना है. मैदान के अंदर और बाहर खेल में उनके योगदान ने अपने समय के सबसे प्रिय क्रिकेटरों में से एक के रूप में उनकी जगह पक्की कर दी है.
मैदान के बाहर, अजय जडेजा के करिश्मे और प्रभावी व्यक्तित्व ने उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया. ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार को जियोसिनेमा पर होगा.
पूर्व बल्लेबाज जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं. जडेजा के नाम 196 मैचों में 5359 रन हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 111 मैचों में 8100 रन बनाए हैं.
Also Read:
-
बेडरूम नहीं खुले में फिल्माया था 'सुहागरात' का ये गाना, डायरेक्टर से हो गई थी ये बड़ी गलती, पड़ी थी बहुत डांट
-
क्या आराध्या बच्चन के मामा लगते हैं सलमान खान? Aishwarya Rai की डिलीवरी पर इस बयान से मचा था बवाल
-
क्या आराध्या बच्चन के मामा लगते हैं सलमान खान? Aishwarya Rai की डिलीवरी पर इस बयान से मचा था बवाल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें