By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ajinkya Rahane Century Rajasthan Royals Jaipur Ipl 2019
रहाणे के तूफानी शतक से टूटा जयपुर का रिकॉर्ड, सहवाग की बराबरी पर पहुंचे अजिंक्य
अजिंक्य रहाणे ने जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के शतक जड़कर शानदार रिकॉर्ड बनाया.
नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में आईपीएल 2019 का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए. इस दौरान टीम के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे शतक जड़ा. रहाणे ने 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 105 रन बनाए. इस शतक की मदद से उन्होंने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बनाया. रहाणे ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वीरेन्द्र सहवाग और मुरली विजय की बराबरी कर ली.
दरअसल रहाणे बतौर भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी खिलाड़ी बन गए. भारत के विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 5 शतक लगाए हैं. जबकि रहाणे का यह दूसरा शतक है. इस शतक की मदद से रहाणे ने वीरेन्द्र सहवाग, मुरली विजय और संजू सैमसन की बराबरी भी कर ली. सहवाग ने 104 पारियों में 2 शतक जड़े. जबकि रहाणे ने 129 पारियां खेलने के बाद दूसरा शतक लगाया. वहीं मुरली विजय ने 101 पारियां खेलीं हैं.
धोनी ने बताया कि आखिर क्यों 19वें ओवर में नहीं लिया सिंगल रन
गौरतलब है कि रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में एक और खास रिकॉर्ड बनाया. वो जयपुर में सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. रहाणे ने अब तक यहां 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शेन वॉटसन हैं. वॉटसन ने अब तक 875 आईपीएल रन इस मैदान पर बनाए हैं. रहाणे और वॉटसन के बाद तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं. द्रविड़ ने इस मैदान पर 735 रन बनाए हैं.
Also Read:
-
IPL 2026: नाइट राइडर्स की कप्तानी करने पर बोले अजिंक्य रहाणे- चैलेंज हमेशा दिखते हैं लेकिन वहां अवसर भी होते हैं
-
KKR के फैसलों से खुश नहीं हैं अनिल कुंबले, बोले- श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देना सही नहीं
-
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप ट्रॉफी का भारत के इस शहर से है अनोखा रिश्ता, दिलचस्प कहानी जान हो जाएंगे हैरान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें