कोहली बोले वर्ल्ड कप में चौथे नंबर के लिये मजबूत दावेदार हैं रहाणे

भारतीय टीम ने गुरुवार को होने वाले पहले वनडे से पूर्व वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया

Published date india.com Published: January 31, 2018 8:47 PM IST
email india.com By Aman Gupta email india.com | Edited by Aman Gupta email india.com
Ajinkya Rahane is the strong contender for the fourth position in World Cup says Virat Kohli | कोहली बोले वर्ल्ड कप में चौथे नंबर के लिये मजबूत दावेदार हैं रहाणे
फोटो साभार: Getty Images

डरबन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि मध्यक्रम में प्रयोग का दौर कुछ और समय जारी रहेगा हालांकि हालात इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये अजिंक्य रहाणे को चौथे नंबर का प्रबल दावेदार बनाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों का कोर ग्रुप तैयार है और सिर्फ चौथे नंबर का मसला रहता है.

भारतीय टीम ने गुरुवार को होने वाले पहले वनडे से पूर्व वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया. कोहली और तेज गेंदबाजों ने विश्राम किया.

कोहली ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने पिछले कुछ महीनों में कई विकल्प आजमाये. विश्व कप से पहले बहुत सारी श्रृंखलायें और समय नहीं बचा है लिहाजा हम सारे विकल्प आजमाना चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पहले भी कहा है कि अजिंक्य रहाणे तीसरे सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं लेकिन वह विश्व कप ( 2015 ) में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं तो वह चौथे नंबर के प्रबल दावेदार हैं.’’

कोहली ने कहा ,‘‘ श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे भी हैं लेकिन हम एक पक्ष ही नहीं देखना चाहते. यह निर्भर करेगा कि उस देश में किसकी तकनीक अधिक कारगर साबित होगी. सभी विकल्प खुले हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ निचले मध्यक्रम का लगभग तय हो चुका है.मध्यक्रम पर हम विचार कर रहे हैं. हार्दिक पंड्या, केदार जाधव और एम एस धोनी का संयोजन अच्छा काम कर रहा है.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.