इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद

धोनी ने अपना अंतिम मैच पिछले वर्ष आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

Published date india.com Published: January 12, 2020 1:45 PM IST
इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद
MS Dhoni @ians

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय ब्रेक के तहत टीम इंडिया से बाहर हैं. धोनी ने अपना अंतिम मैच पिछले वर्ष आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

ICC Women’s T20 World Cup 2020: भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत करेंगी कप्‍तानी, एक नया चेहरा भी शामिल

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में है जहां उसे 14 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी अनुभवी विकेटकीपर धोनी की तरह मैच को आखिर तक ले जाकर ऑस्ट्रेलिया को उसी तरह से जीत दिलाना चाहते हैं जैसा भारतीय दिग्गज ने लंबे समय तक किया.

‘धोनी से आप काफी कुछ सीख सकते हैं’

कैरी ने कहा, ‘मुझे अभी भी अपने खेल में काफी सुधार करना है. मैं और बेहतर होने पर काम कर रहा हूं. मुझे पता है कि मैं मध्य या निचले क्रम में बल्लेबाजी करूंगा ऐसे में मेरी जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच खत्म करने की होगी. इस मामले में आप जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को देखते हैं तो उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं.’

‘भाग्यशाली हूं कि पिछले साल धोनी खिलाफ खेलने का मौका मिला’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैरी ने वानखेड़े स्टेडियम में टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि पिछले साल उनके (धोनी) खिलाफ खेलने का मौका मिला. जिस तरह से वह मैच के आखिर तक भारत को लेकर जाते हैं और जीत दिलाते रहे हैं, मैं भी एकदिवसीय में वैसा ही करना चाहता हूं.’

‘भारतीय स्पिन अटैक और बुमराह-शमी के खिलाफ खेलना चुनौती’

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज काफी मुश्किल होगी खासकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलना.

28 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘भारत में आने पर आपको पता होता है कि काफी कठिन मुकाबला होगा. हमें बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों का काफी सामना करना होगा और आखिर के ओवरों में बुमराह और शमी सरीखे गेंदबाज होंगे.’

‘हमारे लिए 3 मुकाबले काफी मुश्किल होंगे’

पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित हुए इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे विकेटकीपिंग और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी होगी. हमारे लिए तीन मुकाबले काफी मुश्किल होंगे जिसकी शुरूआत मुंबई से हो रही है.’

‘मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं कि किस क्रम में बल्लेबाजी करुंगा’

कैरी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप ऑर्डर में ‘विश्व स्तरीय खिलाड़ी’ है ऐसे में उन्हें निचले मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.

उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि किस क्रम में बल्लेबाजी करुंगा. कई बार यह परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है. उम्मीद है कि पांचवें, छठे और सातवें क्रम पर मेरा नंबर आए. अगर मुझे इस क्रम पर मौका मिलता है तो मुझे बल्लेबाजी करने में खुशी होगी.’

मिस्बाह उल हक ने ‘4 Day Test’ को लेकर जताई चिंता, बोले-गेंदबाजों को हो सकता है नुकसान

उन्होंने कहा, ‘हमारे टॉप ऑर्डर में (एरोन) फिंच, (डेविड) वॉर्नर, (स्टीव) स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले साल पीटर हैंड्सकॉम्ब ने शानदार प्रदर्शन किया था. मुझे लगता है मुझे 5वें से 7वें क्रम में कहीं मौका मिलेगा.’

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुंबई में जबकि राजकोट में 17 को दूसरा वनडे खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.