By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Alex Hales 87 Runs In 32 Balls Maratha Arabians Vs Bengal Tigers
टी-10 लीग में इस खिलाड़ी ने 32 गेंद में 8 छक्के और 6 चौके जड़ बनाए 87 रन
एलेक्स हेल्स ने शानदार बैटिंग करते हुए 87 रन बनाए.
नई दिल्ली : यूएई के शारजाह में खेली जा रही टी-10 लीग में शनिवार को मराठा अरेबियन्स ने बंगाल टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 135 रन बनाए. इसके जवाब में मराठा ने महज 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्स हेल्स ने 32 गेंदों में 87 रन बना डाले. उनकी इस पारी से कई रिकॉर्ड टूट गए. हेल्स की यह पारी यादगार बना गयी. इस पारी में उन्होंने 271.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
दरअसल शारजाह में खेले गए इश मैच में बंगाल ने 135 रन बनाए. इसके जवाब में मराठा की तरफ से एलेक्स हेल्स और हजरतुल्लाह जजाई ओपनिंग करने आए. इस दौरान जजाई महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. जब कि हेल्स अंत तक टिके रहे. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 87 रन बनाए. इश दौरान 8 छक्के और 6 चौके भी जड़े. हेल्स ने 271.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मराठा ने 7 विकेट से जीत हासिल की.
टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप 2019, पूर्व खिलाड़ी ने बतायी वजह
गौरतलब है कि इससे पहले भी टी-10 लीग में कई खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर चुके हैं. केरला नाइट्स के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भी तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 24 गेंदों में 84 रन बनाए थे. वहीं नॉर्दन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने 25 गेदों में 77 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके लगाए थे.
VIDEO: टीम इंडिया के बॉलर्स थके तो कोहली ने संभाली बॉलिंग, देखें कैस लिया विकेट
बता दें कि टी-10 लीग खत्म होने की ओर है. इसका फाइनल मैच पख्तून्स और नॉर्दन वॉरियर्स के बीच रविवार को खेला जायेगा. जब कि तीसरे स्थान के लिए बंगाल टाइगर्स और मराठा अरेबियन्स के बीच मुकाबला होगा. यह मैच भी रविवार को ही खेला जायेगा.
Also Read:
-
टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने एलेक्स हेल्स, ये 2 दिग्गज अभी भी आगे
-
Most runs in T20: टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले दुनिया के 7 बल्लेबाज, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के बैटर भी
-
Most runs in T20: टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले दुनिया के 7 बल्लेबाज, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के बैटर भी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें