खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे I-LEAGUE के बचे हुए सभी मुकाबले

एआईएफएफ और आई लीग अधिकारियों ने क्लब के प्रतिनिधियों के साथ स्काइप बैठक के बाद यह फैसला लिया

Published: March 13, 2020, 7:06 PM IST

देेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं. कोविड-19 महामारी के चलते अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को कहा कि आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के बचे हुए सभी 28 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसमें रविवार को मौजूदा चैंपियन मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाला मैच भी शामिल है.

कोरोना का कहर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दोनों वनडे रद्द

एआईएफएफ और आई लीग अधिकारियों ने क्लब के प्रतिनिधियों के साथ स्काइप बैठक के बाद यह फैसला लिया. गुरुवार को खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय महासंघों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश का पालन करने और खेल गतिविधियो में लोगों को इकट्ठा करने से बचने को कहा था.

एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श का पालन करते हुए एआईएफएफ ने हीरो आई लीग 2019-20 चरण के बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है.’

इसके अनुसार, ‘टीम अधिकारियों और खिलाड़ियों के अलावा, मैच अधिकारी (रैफरी), मेडिकल स्टाफ, टीवी क्रू, मान्यता प्राप्त मीडिया और जरूरी सुरक्षा स्टाफ ही स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, इनके अलावा किसी को भी मैच के दिन और इससे पहले दिन अधिकारिक अभ्यास के दौरान स्टेडियम परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.’

गौरतलब है कि इससे भारत में 80 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि दुनिया भर में इसकी संख्या एक लाख से उपर है. इस संक्रमण से 4 हजार से अधिक लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.