
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स को उनकी फील्डिंग के लिए जाना जाता है। फील्डिंग के गॉड माने जाने वाले रोड्स ने हवा में गेंद लपककर अपने कैच से लोगों को हैरान कर देते थे। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे विमेन बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हिट्स और सिडनी थंडर्स बीच हुए मुकाबले के दौरान एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने शानदार कैंच लपककर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स की याद दिला दी। ब्रिस्बेन हीट्स की ऑल-राउंडर हेडी बिरकेट ने मैदान पर आगे की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर सिडनी थंडर्स के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
ब्रिस्बेन हिट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। जिसके बाद डीप बैकवर्ड स्केवयर लेग पर फील्डिंग करते हुए इस 20 साल की युवा स्टार ने स्टेलेनबर्ग का शानदार कैच लपक लिया। हालांकि ब्रिस्बेन की टीम इस मुकाबले को जीतने से चूक गई लेकिन बिरकेट ने इस कैच से सबका दिल जीत लिया।
क्रिकेट को कभी सिर्फ पुरुषों का ही खेल माना जाता था। यह माना जाता था कि क्रिकेट खेलने के लिए जिस स्टेमिना और साहस की जरूरत होती है उसके लिए महिलाएं उपयुक्त नहीं हैं, क्योंकि वो नाजुक होती हैं और उन्हें चोट लग सकती है। क्रिकेट में लैदर की गेंद का इस्तेमाल होता है, भारी बल्ले से खेलना होता है, फील्डिंग करते हुए डाइव लगाना होता है। सब करना महिलाओं के वश के बाहर की बात मानी जाती थी। लेकिन बिरकेट ने इन सब बातों को बेमानी साबित किया है। यह भी पढ़ें: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कश्मीर के खिलाड़ी परवेज़ रसूल की तारीफ
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदर लैंड ने इस साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था, ‘पुराने इतिहास को देखते हुए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि क्रिकेट हमेशा से रुढ़िवादी रहा है और महिलाओं को इस खेल से जोड़ने के प्रति अनिच्छा दिखायी गई है। हमने भले ही देर से शुरूआत की है, मगर हम क्रिकेट में इस गैप को भरने जा रहे हैं। इसी कड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विमेन बिग बैश लीग की शुरूआत करने जा रहा है।’ क्रिकेट से महिलाओं को जोड़ने के जेम्स सदरलैंड के इस प्रयास को विमेन बिग बैश लीग में खेल रही महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से शत प्रतिशत सही साबित किया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.