By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Andre Russell No Ground Is Big Enough For Me Rcb Vs Kkr Ipl 2019
रसेल ने खतरनाक पारी के बाद दिया बयान, कहा- मेरे लिए कोई मैदान बड़ा नहीं
आंद्रे रसेल ने अपनी तूफानी पारी पर प्रतिक्रिया दी.
नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने कहा है कि उन्हें अपनी ताकत पर भरोसा है और उनके लिए दुनिया का कोई भी मैदान बड़ा नहीं है. कोलकाता को शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के लिए 18 गेंदों पर 55 रन बनाने थे और रसेल ने 13 गेंदों पर 48 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.
बैंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (84), अब्राहम डिविलियर्स (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और इस संस्करण की अपनी पहली जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही थी, लेकिन रसेल ने अपने तूफानी अंदाज का परिचय देते हुए कोलकाता को जीत दिला दी.
IPL 2019: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
रसेल ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई भी मैदान बड़ा नहीं है. मैं अपनी ताकत पर भरोसा करता हूं. लो फुलटॉस गेंदो के लिए हाथ और आंखों का अच्छा मेल अहम होता है क्योंकि उन्हें हिट करना आसान नहीं होता. मैं शॉर्ट आर्म खेलने की कोशिश करता हूं क्योंकि हाथ को ज्यादा बाहर निकालना आपको मुश्किल में डाल सकता है. इसे ज्यादा समझाया नहीं सकता, मैदान पर दिखाना ज्यादा पसंद करूंगा.”
KKR के बाहुबली हैं आंद्रे रसेल, शाहरुख खान ने अनोखे अंदाज में की तारीफ
रसेल ने आगे कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो आत्मविश्वास से भरा था. कार्तिक मुझसे कह रहे थे कि पिच का जायजा लेने के लिए एक-दो गेंद का समय ले लो. मैं डगआउट में बैठकर टीवी पर देख रहा था और मुझे अंदाजा था. ये हर रोज नहीं होता जब आपको करीब 20 गेंदो में 68 रनों की जरूरत होती हो. आपको अपना शरीर लाइन पर रखना होता है.”
Also Read:
-
IPL 2026: सुनील नारायण बोले- KKR को आंद्रे रसल की कमी खलेगी लेकिन 'X-फेक्टर' साबित हो सकता है यह खिलाड़ी
-
IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी में नजर नहीं आएंगे ये 6 बड़े नाम, लिस्ट में दो मैच जिताऊ खिलाड़ी भी शामिल
-
IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी में नजर नहीं आएंगे ये 6 बड़े नाम, लिस्ट में दो मैच जिताऊ खिलाड़ी भी शामिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें