भारत के खिलाफ मैच से पहले वेस्‍टइंडीज को झटका, ऑलराउंडर रसेल World Cup से बाहर

तकनीकी समिति के मुताबिक, आंद्रे रसेल बाएं घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे

Published date india.com Updated: June 24, 2019 9:05 PM IST
भारत के खिलाफ मैच से पहले वेस्‍टइंडीज को झटका, ऑलराउंडर रसेल World Cup से बाहर
(फाइल फोटो)

मैनचेस्टर: वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले सोमवार को करारा झटका तब लगा, जब उसके ऑलराउंडर आंद्रे रसेल घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए. विश्व कप से पहले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रसेल की जगह सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है. रसेल चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे.

आईसीसी ने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुष्टि करती है कि विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने आंद्रे रसेल की जगह सुनील अंबरीश को टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है. बता दें कि रसेल चार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आते थे.

इसमें कहा गया है, ऑराउंडर रसेल बाएं घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे. छब्बीस वर्षीय अंबरीश शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अब तक छह टेस्ट और छह वनडे खेले हैं.

जब रसेल बाहर नहीं हुए थे, तब भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि टी20 लीग में जबर्दस्त बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल समेत कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिये भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में परिस्थितिजन्य दबाव अलग किस्म का होगा. वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में प्रवेश की दौड़ से लगभग बाहर है. रसेल की चोट ने उसकी समस्याएं और बढ़ा दी थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.