आईसीसी द्वारा टेस्ट क्रिकेट को पांच की जगह चार दिन का किए जाने का प्रस्ताव रखने के बाद से ही क्रिकेट जगत में इसे लेकर तरह तरह के चर्चाएं चल रही हैं। आईसीसी का मानना है कि खेल को छोटा करने से दर्शकों का उत्साह टेस्ट क्रिकेट के प्रति बना रहेगा। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) का मानना है कि टी20 क्रिकेट के बढ़ते प्रलोभनों के बावजूद अधिकतर खिलाड़ी आज भी टेस्ट क्रिकेट में अपना नाम कमाना चाहते हैं।
पढ़ें:- ये हैं इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज की पत्नी, सादगी में धोनी मैडम को भी देती हैं टक्कर
आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख अनिल कुंबले आगामी मार्च महीने में खेल की संचालन संस्था के टेस्ट मैचों को चार दिन के करने के प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।
कुंबले ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और यह स्पष्ट है। क्रिकेटरों की पीढ़ी निश्चित तौर पर पांच दिनी क्रिकेट चाहती है और यह स्पष्ट है।’’
अनिल कुंबले सलामी बल्लेबाज और महिला राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच डब्ल्यूवी रमन की किताब ‘द विनिंग सिक्सर, लीडरशिप लेसन टु मास्टर’ के लोकार्पण के अवसर पर कहा, ‘‘घरेलू प्रतियोगिताओं विशेषकर रणजी ट्रॉफी खेलने के लिये हर किसी को प्रोत्साहित करना एक चुनौती है। ’’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.