फेड कप: अंकिता ने कराई भारत की टूर्नामेंट में वापसी

अंकिता रैना ने युलिया पुतिनटसेवा को कड़े मुकाबले में मात देते हुए कजाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट के पूल-ए के मुकाबले में भारत की वापसी कराते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

Published date india.com Updated: February 8, 2018 4:54 PM IST
Ankita Raina win against yulia putintseva federation cup 2018 | फेड कप: अंकिता ने कराई भारत की टूर्नामेंट में वापसी
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकित रैना (फोटो साभार - अंकिता रैना फेसबुक अकाउंट)

नई दिल्ली: अंकिता रैना ने युलिया पुतिनटसेवा को कड़े मुकाबले में मात देते हुए कजाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट के पूल-ए के मुकाबले में भारत की वापसी कराते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. अंकिता ने गुरुवार को युलिया को 6-3, 2-6, 6-4 से मात दी.

इससे पहले, करमान थांडी अपना मुकाबला हार गईं थी और भारत को 0-1 से पीछे हो गया था. अंकिता ने शुरुआती बढ़त ली और पहला सेट अपने नाम किया. दूसरे सेट में हालांकि युलिया ने वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी को परेशानी में डाल किया.

एशिया चैम्पियनशिप में हारीं सिंधु, फिर भी क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस दौरान अंकिता को स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी हुईं, लेकिन उनसे पार पाते हुए उन्होंने तीसरे सेट जीत अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया. इससे पहले, थांडी को दियास ने मात देते हुए कजाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी थी. 19 साल की थांडी इस मैच में अपनी विपक्षी का मुकाबला नहीं कर सकीं और 3-6, 2-6 से मैच हार गईं.

थांडी ने कई गैरवाजिब गलतियां कीं और उनकी सर्विस भी दमदार होने के बावजूद कोई कमाल नहीं कर पाई. पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दियास ने दूसरे सेट में भी अपना जलवा जारी रखा। उन्होंने थांडी की सर्विस को सेट के पांचवें गेम में तोड़ते हुए 4-1 से बढ़त ले ली थी. हालांकि थांडी ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.