By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Archery World Cup Stage 1 Tarundeep Rai Ridhi Win Recurved Mixed Team Gold
Archery World Cup Stage 1 में भारत को गोल्ड, Tarundeep Rai-Ridhi ने लहराया तिरंगा
तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) और रिद्धि (Ridhi) ने Archery World Cup Stage 1 में स्वर्ण पर निशाना साधा. इसी के साथ भारत ने कैलेंडर वर्ष के पहले टूर्नामेंट में अपने दो गोल्ड मेडल के साथ अपने अभियान का समापन किया.
Archery World Cup Stage 1: भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है. रविवार (24 अप्रैल) को अंताल्या में तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) और रिद्धि (Ridhi) फोर की मिश्रित टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शूट ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन को शिकस्त दी. पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे दो बार के ओलंपियन राय और युवा रिद्धि पहले 0-2 और फिर 2-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन भारतीय तोड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए 5-4 (35-37, 36-33, 39-40, 38-37) (18-17) से जीत दर्ज की.
भारत ने इस तरह कैलेंडर वर्ष के पहले टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत दो स्वर्ण पदक के साथ किया. शनिवार को अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की कंपाउंड पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था. ग्वांगझू एशियाई खेल 2010 में रजत पदक जीतने वाले 38 साल के राय का विश्व कप में पहला मिश्रित टीम पदक है.
सत्रह साल की रिद्धि का यह विश्व कप में पहला पदक है. इस जोड़ी ने शानदार जज्बा दिखाते हुए दो बार पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की. शूट आफ में दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने नौ अंक जुटाए जबकि ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइस की ब्रिटेन की जोड़ी ने नौ और आठ अंक जुटाए.
भारतीय जोड़ी की शुरुआत खराब रही. दोनों ने पहले दो प्रयास में आठ-आठ अंक जुटाए और पहला सेट दो अंक से हार गए. राय और रिद्धि दूसरे सेट को जीतकर स्कोर बराबर करने में सफल रहे जब ब्रिटेन की जोड़ी ने सात और आठ अंक के साथ खराब प्रदर्शन किया.
A tremendous performance gives India the gold medal in Antalya 🥇#ArcheryWorldCup pic.twitter.com/iHBDmtewxQ
— World Archery (@worldarchery) April 24, 2022
तीसरे सेट बड़े अंक वाला रहा. राय और रिद्धि ने 40 में से 39 अंक जुटाए लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने पूरे 40 अंक जुटाकर बढ़त बना ली. राय और रिद्धि ने इसके बाद दो बार 10 अंक के साथ प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पर दबाव बनाया जो गलती कर गई और भारतीय जोड़ी ने बराबरी हासिल कर ली और फिर शूट आफ में मैच जीत लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें