By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Archery World Cup Stage 2 Indian Womens Team Wins Recurve Bronze
तीरंदाजी विश्व कप में छाई भारतीय महिला रिकर्व टीम, देश को दिलाया कांस्य पदक
Archery World Cup Stage 2: भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार कोरिया से हार मिली, जिससे टीम को कांस्य पदक मुकाबला मिला.
Archery World Cup Stage 2: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने गुरुवार (19 मई) को ग्वांगजू में विश्व कप चरण दो की रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या तीन कर दी. भारतीय पुरुष टीम को हालांकि अपने से निचली रैंकिंग की टीम फ्रांस से क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन रिद्धि फोर (Ridhi Phor), कोमोलिका बारी (Komalika Bari) और अंकिता भगत (Ankita Bhakat) की टीम ने चीनी ताइपे को एक तरफा कांस्य पदक के प्लेऑफ में 6-2 (56-52, 54-51, 54-55, 55-54) से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.
भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार कोरिया से 2-6 (53-55, 57-55, 51-53, 43-53) से हार मिली, जिससे टीम को कांस्य पदक मुकाबला मिला. इससे पहले तरुणदीप राय और जयंता तालुकदार की अनुभवी जोड़ी के साथ पदार्पण कर रहे नीरज चौहान की तिकड़ी को 15वें वरीय फ्रांस से 2-6 (54-57, 55-52, 53-55, 47-53) से हार का सामना करना पड़ा.
बुधवार को पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर खाता खोला था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें