ENG vs AUS, 4th Test Day 1: ब्राड के दोहरे झटकों के बाद लाबुशेन, स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

स्टुअर्ट ब्राड के दोहरे झटकों के बाद मार्नस लाबुशेन और चक्कर आने जैसी स्थिति के बाद वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने चौथे एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले तक लंच तक आस्ट्रेलिया को संभाला.

Updated: September 4, 2019, 7:05 PM IST

मैनचेस्टर: स्टुअर्ट ब्राड के दोहरे झटकों के बाद मार्नस लाबुशेन और चक्कर आने जैसी स्थिति के बाद वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने चौथे एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले तक लंच तक आस्ट्रेलिया को संभाला. ब्राड ने सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (00) और मार्कस हैरिस (13) को पवेलियन भेजकर आस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 28 रन किया लेकिन लाबुशेन (नाबाद 49) और स्मिथ (नाबाद 28) ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी की और टीम का स्कोर लंच तक दो विकेट पर 98 रन तक पहुंचाया. दूसरे टेस्ट में आईसीसी के बेहोशी जैसी स्थिति के नए नियमों के कारण स्मिथ के विकल्प के तौर पर खेलने के वाले लाबुशेन लगातार चौथे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.

आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मौजूदा श्रृंखला में एक बार फिर उसके सलामी बल्लेबाज नाकाम रहे. ब्राड ने मैच की चौथी गेंद पर ही वार्नर को विकेटकीपर जानी बेयरस्टा के हाथों कैच करा दिया. मौजूदा श्रृंखला में वार्नर पांचवीं बार ब्राड का शिकार बने. ब्राड ने इसके बाद हैरिस को पगबधा करके आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. हैरिस के आउट होने के बाद स्मिथ क्रीज पर उतरे. लार्ड्स में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद स्मिथ की गर्दन पर लगी थी. उन्होंने इस पारी में 92 रन बनाए थे लेकिन बेहोशी जैसी स्थिति के कारण दूसरी पारी में बाहर हो गए थे.


स्मिथ ने चौके के साथ खाता खोला
दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज स्मिथ ने आर्चर पर चौके के साथ खाता खोला. उन्होंने इसके बाद बेन स्टोक्स पर भी चौका जड़ा. स्टोक्स ने लाबुशेन के खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की लेकिन अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें नाट आउट करार दिया. इंग्लैंड ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन अंपायर काल के कारण लाबुशेन नाबाद रहे.


आस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. मेजबान इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम-11 में क्रिस वोक्स को बाहर कर क्रेग ओवरटन को जगह दी है. वहीं, आस्ट्रेलिया ने पीटर सिडल की जगह मिशेल स्टार्क को अंतिम एकादश में मौका दिया है.


टीमें :
आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्शाने, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), रोरी बर्न्‍स, जोए डेनले, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रेग ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.