Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग को हराकर सुपर 4 में भारत, ये हैं जीत के 5 हीरो

Written By: India.com Hindi Sports Desk Updated by: Arun Kumar
Updated Date:August 31, 2022 11:10 PM IST

एशिया कप के अपने दूसरे मैच में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हराकर ग्रुप A में टॉप पर रहते हुए सुपर 4 में एंट्री कर ली है. अफगानिस्तान के बाद सुपर 4 में पहुंचने वाली वह दूसरी टीम बनी है.

Asia Cup 2022- IND vs HK Match Report And Highlights: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर 4 में एंट्री कर ली है. बुधवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 5 विकेट गंवाकर 120 रन ही बना पाई. उसकी ओर से बाबर हयात (41) और किन्चिट शाह (30) ने सराहनीय पारियां खेलीं लेकिन वह भारत के सामने काफी नहीं थी. भारत की इस जीत में अहम योगदान देने वाले ये हैं 5 खिलाड़ी.

Advertising
Advertising

विराट कोहली

अपनी फॉर्म तलाश रहे विराट कोहली को आज की पारी से राहत भी मिलेगी और उनका खोया आत्मविश्वास भी वापस आएगा. विराट ने यहां शानदार फिफ्टी जमाते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था.

amp;t=jDFKqcx86_gD-jOtB8XCag

सूर्यकुमार यादव

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग की टीम पर कोई रहम नहीं किया और उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में अपने इरादे साफ कर दिए. सिर्फ 26 बॉल में उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. सूर्या की इस पारी की बदौलत भारत ने अंतिम 7 ओवर में 98 रन जोड़े और कोई भी विकेट नहीं गंवाया.

amp;t=jDFKqcx86_gD-jOtB8XCag

रवींद्र जडेजा

इस मैच में रवींद्र जडेजा के लिए बल्ले से कोई कमाल दिखाने का मौका नहीं था. लेकिन उन्होंने इसकी भरपाई अपनी फील्डिंग और बॉलिंग से कर दी. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग का पहला विकेट अपने सटीक थ्रो से निजाकत खान (10) को रन आउट करके भारत को दिलाया. इसके बाद 4 ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 15 रन खर्च किए और एक विकेट भी लिया.

KL राहुल

युवा स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही क्रिकेट में वापसी की है और वह कुछ लय में नहीं दिख रहे थे. ऐसे में आज उन्हें अपना कॉन्फिडेंस अर्जित करने के लिए हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ कुछ शॉट्स जमाने ही थे. राहुल ने 39 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट भले 100 (92.31) से नीचे रहा लेकिन 36 रन बनाकर वह संतुष्ट जरूर होंगे.

भुवनेश्वर कुमार

विरोधी टीम कोई भी हो लेकिन भुवनेश्वर कुमार अपनी सटीक लाइन और लेंथ पर टिके रहते हैं. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भले उन्होंने एक ही विकेट निकाला हो लेकिन उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 15 रन ही खर्च किए. वह अपनी कम इकॉनमी पर बने रहे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें