Asian Games 2023 Schedule October 4 Day 11: नीरज चोपड़ा खिताब बचाने उतरेंगे, लवलीना की नजरें गोल्ड जीतने पर

Asian Games 2023 India schedule 4 October Day 11: नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने उतरेंगे जबकि लवलीना की नजरें गोल्ड जीतने पर होंगी. वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल खेलेगी.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: October 3, 2023, 11:40 PM IST

Asian Games 2023 Schedule October 4 Day 11: चीन के हांगझू में खेले जा रहे एशियाई खेलों 2023 (Hangzhou Asian Games 2023) के 11वें दिन यानी के बुधवार को भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अपना खिताब बचाने उतरेंगे. मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन, चोपड़ा सीजन की शानदार शुरुआत करना चाहेगा. दिन के अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारतीय पुरुष और महिला 4×400 मीटर रिले टीमें भी पदक की दौड़ में हैं जबकि अविनाश साबले 5000 मीटर में दौड़ेंगे.

वहीं, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता चीन की ली कियान के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेंगी. महिलाओं की 57 किग्रा में परवीन हुडा भी सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोरिया गणराज्य के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी और मैच में जीत उन्हें स्वर्ण पदक और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा के करीब ले जाएगी.

Asian Games 2023 Medal Tally: 10वें दिन भारतीय एथलीटों ने जीते दो GOLD सहित 9 मेडल, 69 पदकों के साथ जानें कहां पहुंचा

मंगलवार को भारत के खाते में दो गोल्ड सहित 9 और मेडल आए और अब एशियाई खेलों के इस महाकुंभ में उसने अपने पदकों की संख्या को 69 तक पहुंचा दिया है. दसवें दिन भारत के लिए दोनों गोल्ड उसकी बेटियों ने दिलाए. पारुल चौधरी (Parul Chaudhary) ने जहां महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता तो वहीं अनु रानी ने भी महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

एशियाई खेलों 2023 में 4 अक्टूबर को भारत का शेड्यूल: 

सुबह 4:30 बजे: एथलेटिक्स: पुरुषों की रेस वॉक – मिश्रित टीम 35 किमी

सुबह 6:00 बजे: कबड्डी – भारत बनाम थाईलैंड (पुरुष टीम ग्रुप ए)

सुबह 6:10 बजे: तीरंदाजी- भारत बनाम मलेशिया (कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल)

सुबह 6:30 बजे: घुड़सवारी- यश नेन्सी, किरत नागरा, तेजस ढींगरा (जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर राउंड 1)

सुबह 6:30 बजे: घुड़सवारी- टीम इंडिया (जंपिंग टीम राउंड 1)

सुबह 6:30 बजे: ब्रिज, पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल सत्र 4, 5 और 6

सुबह 7:30 बजे: कुश्ती- पुरुष ग्रीको रोमन 67 किग्रा – नीरज

सुबह 7:30 बजे: कुश्ती- पुरुष ग्रीको रोमन 87 किग्रा- सुनील कुमार

सुबह 7:30 बजे: कुश्ती- पुरुष ग्रीको रोमन 60 किग्रा- ज्ञानेंद्र दहिया

सुबह 7:30 बजे से:कुश्ती- पुरुष ग्रीको रोमन 77 किग्रा- विकास

सुबह 7:30 बजे: बैडमिंटन- महिला एकल राउंड ऑफ़ 16 – पीवी सिंधु बनाम पुत्री वर्दानी (इंडोनेशिया)

सुबह 7:50 बजे: बैडमिंटन- पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 16 – एचएस प्रणय बनाम दिमित्री पनारिन (कजाकिस्तान)

सुबह 8:00 बजे: वॉलीबॉल – भारत बनाम नेपाल (महिला, पूल जी)

सुबह 8:10 बजे: बैडमिंटन- महिला युगल राउंड ऑफ़ 16 – ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम एच कोंग/एस किम (दक्षिण कोरिया)

सुबह 8:30 बजे: बैडमिंटन- मिश्रित युगल राउंड ऑफ़ 16 – तनीषा क्रैस्टो/एसपी कृष्णा प्रसाद बनाम ईव टू/टीजे चेन (मलेशिया)

सुबह 09:05 बजे: स्पोर्ट क्लाइंबिंग – भारत (महिला स्पीड रिले क्वालीफिकेशन)

सुबह 9:30 बजे: स्क्वॉश- मिश्रित युगल सेमीफाइनल: भारत बनाम हांगकांग

सुबह 10:10 बजे: बैडंमिंटन- पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 16- किदांबी श्रीकांत बनाम कोडाई नागाओका (जापान)

सुबह 10:30 बजे: बैडंमिंटन- महिला युगल राउंड ऑफ़ 16 – तनीषा क्रैस्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम वाई झेंग/एस झांग (चीन)

सुबह 10:30 बजे: गोताखोरी- सिद्धार्थ परदेशी (पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफ़ॉर्म)

सुबह 11:30 बजे: मुक्केबाजी- महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफ़ाइनल – परवीन हुडा

सुबह 11:50 बजे: तीरंदाजी- भारत बनाम इंडोनेशिया (रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल)

दोपहर 12:30 बजे: शतरंज- पुरुष और महिला टीम राउंड 6

दोपहर 1:15 बजे: मुक्केबाजी- महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल – लवलीना बोरोहेन बनाम क्यूई लियान (चीन)

दोपहर 1:30 बजे: कबड्डी – भारत बनाम थाईलैंड (महिला टीम ग्रुप ए)

दोपहर 1:30 बजे: हॉकी – भारत बनाम दक्षिण कोरिया (पुरुष सेमीफाइनल)

शाम 4:30 बजे: एथलेटिक्स – जेसी संदेश, सर्वेश कुशारे (पुरुष ऊंची कूद फाइनल)

शाम 4:35 बजे: एथलेटिक्स- नीरज चोपड़ा, किशोर जेना (पुरुष भाला फेंक फाइनल)

शाम 4:40 बजे: एथलेटिक्स – शीना वर्की (महिला ट्रिपल जंप फ़ाइनल)

शाम 4:55 बजे: एथलेटिक्स – हरमिलन बैंस, चंदा (महिला 800 मीटर फ़ाइनल)

शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स- गुलवीर सिंह, अविनाश साबले (पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल)

शाम 5:45 बजे: एथलेटिक्स- टीम इंडिया (महिला 4×400 मीटर रिले फ़ाइनल)

शाम 6:05 बजे: एथलेटिक्स – टीम इंडिया (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले फ़ाइनल)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.