Asian Games में आर्चरी के गोल्ड से भारत ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही भारत ने एक एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Published date india.com Updated: October 4, 2023 9:33 AM IST
Archery Gold Medal
PIC-TWITTER

Asian Games 2023: भारत को एशियन गेम्स 2023 में 11वें दिन तीरंदाजों ने 16वां गोल्ड मेडल दिला दिया है. ओजस और ज्योति की जोड़ी ने आर्चरी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट साउथ कोरिया को महज 1 पाइंट के अंतर से हराकर ये गोल्ड मेडल जीता. भारत ने 159 हसिल किए जबकि साउथ कोरिया 158 अंक ही जुटा सका. इस तरह भारत ने एक एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना दिया. अब भारत के नाम 71 मेडल हो गए हैं जिसमें 16 गोल्ड मेडल शामिल हैं. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 एशियाड में था जब उसने 16 गोल्ड सहित कुल 70 मेडल जीते थे.

भारतीय तीरंदाजों ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने कजाखस्तान की जोड़ी को हराकर एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का किया था. इससे पहले ज्योति और देवताले ने मलेशिया को 158-155 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी.

भारतीय जोड़ी ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में साउथ कोरिया की जोड़ी के खिलाफ सिर्फ एक अंक गंवाया और एशियन गेम्स की तीरंदाजी स्पर्धा में दूसरा गोल्ड मेडल जीता.इसके साथ ही मौजूदा खेलों में भारत के चार मेडल हो गए हैं जो इंचियोन 2014 में एक गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक के देश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है.

एशियन गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • जारी 2023 एशियन गेम्स- 71 मेडल (16 गोल्ड, 26 सिल्वर, 29 ब्रॉन्ज)
  • 2018 एशियन गेम्स- 70 मेडल (16 गोल्ड, 23 सिल्वर, 31 ब्रॉन्ज)
  • 2010 एशियन गेम्स- 65 मेडल (14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज)
  • 2014 एशियन गेम्स- 57 मेडल (11 गोल्ड, 10 सिल्वर, 36 ब्रॉन्ज)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.