ISL 2018: दिल्ली को चुनौती देने उतरेगी एटीके, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडियन सुपर लीग में दिल्ली और एटीके के बीच मुकाबला खेला जायेगा.

Published date india.com Updated: October 17, 2018 11:27 AM IST
ISL 2018: दिल्ली को चुनौती देने उतरेगी एटीके, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
Delhi Dynamos

नई दिल्ली : दिल्ली डायनामोज की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में बुधवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो बार की विजेता एटीके से भिड़ेगी. एटीके ने अभी तक अंकों और गोल के मामले में खाता नहीं खोला है. एटीके को सीजन के पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स ने 2-0 से मात दी थी. इसके बाद उसे नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के हाथों 0-1 से मात मिली थी.

यह टीम कोच स्टीव कोपेल की शैली को अपनाने में समय ले रही है. साथ ही टीम के अहम खिलाड़ी मैनुएल लैंजारोते और कालू उचे अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. एटीके ने पिछले लगातार दो मैच घर में खेले हैं, लेकिन यह मैच वह घर से बाहर खेल रही है. हो सकता है उस पर दबाव कम हो और वो अच्छा करे.

शिखर धवन की पत्नी आयशा ने बतायी हमेशा कैप पहनने की वजह

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एटीके का हालांकि आईएसएल में घर से बाहर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. वह अपने पिछले तीन घर से बाहर खेले मैचों में हार झेल चुकी है. इस बार एटीके उस टीम के सामने है, जिसका घर में रिकॉर्ड अच्छा है. डायनामोज घर में लगातार छह मैचों में अपराजित रही है. उसने घर में 15 गोल किए हैं और आठ गोल खाए हैं.

टीम के नए कोच जोसेफ गोमबाउ के खिलाड़ियों ने एफसी पुणे सिटी के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कई मौके बनाए थे. इस मैच का नतीजा 1-1 से ड्रॉ रहा था. दिल्ली डायनामोज ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी मिनटों में बराबरी का गोल किया था.

प्रो कबड्डी लीग 2018: जयपुर ने हरियाणा को हराया, काम नहीं आया नवीन का अच्छा प्रदर्शन

उम्मीद है कि इस मैच में मेजबान टीम गेंद को अधिकतर अपने पास रखेगी वहीं एटीके अपने मजबूत डिफेंस और काउंट अटैक पर भरोसे रहेगी. पिछले सीजन में दूसरी टीम से 13 गोल करने वाले कालू उचे के अलावा लैंजारोते को भी फॉर्म में आने की जरूरत है. इन दोनों के ऊपर डायनामोज के डिफेंस की ताकत गियानी जुल्वेरलोन को मात देने की जिम्मेदारी होगी.

डायनामोज के पास काफी जगह है. लालइनजुआला चांग्ते, नंदकुमार को एटीके के फुलबैक को संभालना होगा. राल्ते दो येलो कार्ड के कारण प्रतिबंधित हैं तो देखना होगा कि कोपेल उनके स्थान पर किसे उतारते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.