By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Atk Won Against Delhi Dynamos Jawaharlal Nehru Stadium Isl 2018
ISL 2018: एटीके ने दिल्ली को 2-1 से हराया, जयेश ने किया विनिंग गोल
एटीके ने दिल्ली डायनामोज को हराया.
नई दिल्ली : मेजबान दिल्ली डायनामोज इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में एक बार फिर अपने घर में जीत हासिल नहीं कर सकी. एटीके ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 2-1 से मात दी. पहले हाफ में एक गोल से पीछे रहने के बाद दूसरे हाफ में कप्तान प्रीतम कोटाल के गोल के दम पर दिल्ली ने बराबरी कर ली थी. लेकिन, 81वें मिनट में कालू उचे के स्थान पर मैदान पर उतरे अल माइमोउनी नासिर ने जयेश राणे की मदद से 84वें मिनट में गोल करते हुए एटीके को जीत दिला दी.
इससे पहले दिल्ली ने तीन अक्टूबर को इसी मैदान पर एफसी पुणे सिटी से ड्रॉ खेला था. जीत की भूख के साथ इस मैच में उतरी एटीके शुरू से ही अटैक के मूड में थी. 10वें मिनट में एटीके ने दिल्ली के घेरे में प्रवेश किया और कालू के पास गोल करने का मौका आया. गेंद कालू के पास आई जिस पर लिया गया उनका हेडर बाहर चला गया.
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्मिथ-वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भी होगा चुनौतीपूर्ण, भुवनेश्वर ने बतायी वजह
16वें मिनट में एक बार फिर कालू असफल रहे. इस बार उनकी असफलता का कारण दिल्ली के गोलकीपर फ्रांसिस्को डोरोंसो रहे. प्रणॉय हल्दार के पास गेंद आई जिसे उन्होंने कालू को दिया. बाएं फ्लैंक से कालू ने गेंद को दो-तीन टच के बाद गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की जिसे फ्रांसिस्को ने बाईं तरफ डाइव मार कर रोक लिया.
दिल्ली का डिफेंस एटीके के अटैक के सामने कमजोर पड़ता दिख रहा था. दिल्ली उसे मजबूत कर पाती, उससे पहले ही बलवंत ने शानदार गोल कर एटीके को 1-0 से आगे कर दिया. दाएं छोर पर मैनुएल लैंजारोते ने गेंद बॉक्स के अंदर बलवंत को दी जिन्होंने गोलपोस्ट के कोने में गेंद को खूबसूरती से डालकर एटीके का खाता खोला. यह एटीके का इस सीजन का पहला गोल है. इससे पहले वह दो मैचों में गोल नहीं कर पाई थी.
पहले हाफ का अंत आते-आते दिल्ली ने कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ में हालांकि दिल्ली ने वापसी की और कप्तान प्रीतम कोटाल ने 54वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. दिल्ली को कॉर्नर मिला जिसे नारायण दास ने लिया. उनकी किक गोलपोस्ट से दूर खड़े राणा घारामी के पास गई. राणा ने समझदारी दिखाते हुए हेडर से गेंद को कप्तान कोटाल के पास भेजा और कोटाल ने गेंद को नेट में डाल मेजबानों को बराबरी दिला दी.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2018: ओमान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी भारतीय हॉकी टीम, जानें किसका पलड़ा है भारी
गोल करने के बाद दिल्ली तेज और आक्रामक खेल खेल रही थी. दो मिनट बाद ही उसने एक और मौका बनाया. अंद्रेजा कालूडजेरोविक को गेंद मिली, लेकिन वह अपने शॉट में उतनी ताकत नहीं दे पाए कि गेंद गोलकीपर को छका सके.
कोच ने इस बीच मिडफील्ड को मजबूत करने के लिए बदलाव किए और 61वें मिनट में शुभम सारंगी को बाहर कर एड्रिया कारमोना को अंदर भेजा. 66वें मिनट में नंदकुमार सेकर को बाहर बुलाकर रोमियो फर्नाडेज को मैदान पर उतारा.
चार मिनट बाद एटीके ने भी बदलाव करते हुए कोमल को बाहर बुला जयेश राणे को अंदर भेजा. दोनों टीमों के बदलाव और गोल करने की उत्सुकता सफलता में बदलती नहीं दिख रही थी, लेकिन इसी बीच राणे के पास गेंद पहुंची और उन्होंने मौके को भांपते हुए माइमोउनी को पास दिया जिन्होंने गेंद को नेट में डाल एटीके को जीत दिला दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें