कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को बताया वर्ल्ड क्लास टीम, स्मिथ-वॉर्नर के बिना भी आसान नहीं होगा हराना

विराट कोहली का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्मिथ और वॉर्नर के बिना भी मजबूत है.

Published date india.com Updated: November 20, 2018 3:33 PM IST
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को बताया वर्ल्ड क्लास टीम, स्मिथ-वॉर्नर के बिना भी आसान नहीं होगा हराना

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम उनके दिग्गज खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर भी मजबूत है और ऐसे में इस सीरीज में वह इस टीम को कमतर नहीं आंक सकते. बुधवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले कोहली ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करने के दौरान स्मिथ, वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के प्रतिबंध पर किसी भी प्रकार की बयानबाजी से साफ इनकार कर दिया.

स्मिथ और वॉर्नर के बगैर ऑस्ट्रेलिया टीम के कमजोर होने के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, “हम निश्चित तौर पर यह नहीं सोच रहे हैं कि स्मिथ और वॉर्नर के न होने से इस स्थिति में हम ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा सकते हैं.”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ‘दो टूक’, ‘वॉर्नर, स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट से नहीं हटेगा बैन’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कप्तान ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के पास अब भी अच्छे खिलाड़ी हैं. आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते हैं और इसीलिए, हम इसे कमतर नहीं समझेंगे. हमने बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेला है और इसीलिए, मैं इस टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में कुछ नहीं कह सकता. भले ही इस टीम में उसके अनुभवी खिलाड़ी न हों, लेकिन बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया टीम में अच्छे प्रदर्शन की और मैच जीतने की क्षमता है. कभी-कभी नए खिलाड़ी भी कमाल कर जाते हैं.”

कोहली से नहीं रोहित से ‘डर’ लगता है, T20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उगला ‘सच’!

भारतीय टीम की मजबूती के बारे में कोहली ने कहा, “यह सच है कि हमारे पास एक मजबूत टीम है. मुझे नहीं लगता कि विश्व क्रिकेट में ऐसी कोई टीम है, जिसकी कोई कमजोरी न हो या जिसमें उसे सुधार करने की जरूरत होती है. हम यहीं करने की कोशिश करते हैं और सुधार करते हैं. ऐसे में जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उसे बरकरार रखने की पूरी कोशिश करते हैं और यहीं हमारी टीम सोचती है. इसीलिए, हमारे प्रदर्शन का स्तर भी बढ़ गया है. हम इसे बनाए रखने में सक्षम हैं.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.