By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Australia Trail By 66 Runs Against South Africa Stumps 2nd Day In 3rd Test Match
SAvAUS: मोर्कल-रबाडा के चंगुल में फंसे कंगारू, 245 रन पर गंवाए 9 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया 66 रन पीछे है.
नई दिल्ली: डीन एल्गर (141) के शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंडस मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर रखा. एल्गर के दम पर मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए और फिर अपने गेंदबाजों के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट 245 रनों पर ही गिरा दिए. खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. स्टम्प्स तक टिम पेन 33 और जोश हेजलवुड एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
इंग्लैंड दौरे के लिए ‘गब्बर’ का गेम प्लान ‘पहले तैयारी फिर जीत से यारी’
दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 266 रनों से करने वाली मेजबान टीम अपने खाते में 45 रन जोड़ने में सफल रही. एल्गर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 284 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया. कागिसो रबाडा (22) के रुप में मेजबान टीम ने अपना नौवां विकेट 307 के कुल स्कोर खोया. मोर्केल को आउट कर नाथन लियोन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेट दिया.
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. लियोन और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले. अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर ने तेज शुरुआत दी और महज 14 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और 43 के कुल स्कोर रबाडा का शिकार बने.
धोनी का कैच और खिताबी जीत का जश्न, सुपरकिंग्स तो अभी से ही चैम्पियन बन गए
उस्मान ख्वाजा (5) और कप्तान स्टीव स्मिथ (5) भी जल्दी पवेलियन लौट लिए. हालांकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट (77) एक छोर संभाले हुए थे. शॉन मार्श (26) ने उनका कुछ देर साथ दिया लेकिन मोर्केल ने शॉन को पवेलियन भेज दिया. यहां से मेहमान टीम लगातार विकेट खोने लगी. उसने 175 के कुल स्कोर पर अपने आठ विकेट खो दिए थे. इस समय पेन और लियोन (47) ने नौवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. मोर्केल ने लियोन को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और उन्हें एल्गर के हाथों कैच कराया.
मोर्केल ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनि और डेल स्टेन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें