आईसीसी विश्वकप 2015 के फाइनल मैच कंगारुओं ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच का विनिंग रन स्टीव स्मिथ ने मारा। इससे पहले अपना आखिरी वनडे खेल रहे कप्तान माइकल क्लार्क ने स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर टीम को एक बार फिर विश्व खिताब जीतने की ओर बढ़ाया। क्लार्क ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। माइकल क्लार्क 74 रन बनाकर आउट हुए। जब ऑस्ट्रेलिया को महज 9 रनों की जरुरत थी।
हालांकि जीत के लिए 184 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में पहला झटका दिया, जिसमे ट्रेंट बोल्ट ने फिंच को बगैर खाता खोले पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ ने संभलकर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया। वॉर्नर 45 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर आउट हो गये। ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 63 रन पर गिरा।
बता दे कि विश्व कप फाइनल में यह दूसरा अवसर है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 183 रन बनाकर आउट हुई। भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतना स्कोर बनाया था लेकिन आखिर में वह 43 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय 35 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन था लेकिन इसके बाद उसने धड़ाधड़ विकेट गंवाये।
ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड का पहले बल्लेबाजी चुनने का फैसला गलत साबित हुआ। क्योंकि उसके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के आगे के सामने पूरी तरह फेल हो गए और 45 ओवरों में सिर्फ 183 रन बनाकर धराशायी हो गए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.