ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 फाइनल मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार विश्व चैंपियन

दोनों टीमों ने फाइनल के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है तथा सेमीफाइनल में विजेता रहीं टीमों के साथ ही वे फाइनल में भी उतरी

Published date india.com Updated: March 29, 2015 3:37 PM IST
Australia vs New Zealand, ICC Cricket World Cup 2015 Final, live update in Hindi: New Zealand win toss, elect to bat

world-cup2832015

३४ ओवर: पहली ही गेंद पर शानदार पुल शॉट खेलकर ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार विश्व चैंपियन बना

३३ ओवर: सऊदी ने गेंदबाजी जारी रखी, जीत के लिए अब केवल ४ रन चाहिए थे, ओवर की तीसरी गेंद पर वाटसन ने एक रन लिए, ओवर में कुल दो ही रन बने.

३२ओवर: हेनरी की पहली ही गेंद पर क्लार्क आउट होगये, अपना आखरी एक दिवसीय मैच खेल रहे क्लार्क ने 72 गेंदों में शानदार ७४ रन बनाए

३१ ओवर: सऊदी की नयी ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान कलर्क ने शानदारर लॉफ्ट शॉट खेलकर चार रन हासील किये, दूसरी गेंद पर तो उससे बेहतर शॉट खेल गेंद सीमा पार पहुंचाई, तीसरी गेंद का भी वाही हषर हुआ, चौथी भी बाउंड्री,

३० ओवर: बोल्ट अपनी आखरी ओवर की शुरुवात की मगर अब वह भी मान चुके हैं की वह मैच हार चुके हैं, उनकी गेंदबाज़ी भी बेअसर होगई ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ अब मैच ख़त्म करने के मुद में हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

२४ ओवर: न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने कोरी एंडरसन को गेंदबाजी के लिए बुलाया, मगर वह भी बेअसर ही साबीत हुए, उनकी गेंद में रफ़्तार की कमी थी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनकी ओवर में ७ रन बनाए

२३ ओवर: हेनरी एक ओर से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं, ओवर की दुसरे गेनुन्होने शोर्ट डाली जिसका क्लार्क ने पूरा फायदा उठाते हुए ३ रन हासील किये, आखरी गेंद पर क्लार्क ने शानदार चौका मारा

१९ ओवर: हेनरी ने तेज़ रफ़्तार से गेंदबाजी की, उन्होंने १४० से ऊपर की रफ्ता से ही गेंदे फेकी, मगर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और गेंद स्लिप के ऊपर से निकल गयी, अगली गेंद भी गल्ली से कुछ दुरी से निकली और सीमा पार हुई, ओवर में कुल 12 रन आये     ९४-२

१६ ओवर: कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने सऊदी को अपने दुसरे स्पेल के लिए दुबारा बुलाया सऊदी ने शुरुवात में ही दो वाइड डाले, ओवर में कुल ४ रन आये

१५ ओवर: ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ भाग्यशाली रहे की गेंद उनके स्टाम्प पर लगी मगर बिल्स नहीं गीरी, हेनरी ने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी राखी और बल्लेबाजों को कोई मौक़ा नहीं दिया, ओवर में केवल एक रन आया

१३ ओवर: पिछली ओवर में रन नहीं बना सके वार्नर ने हेनरी की गेंदों पर रन बनाने की कोशिश की उन्होंने एक चौका तो मारा मगर अगली गेंद पर कैच आउट होगये, उन्होंने ४५ रन बनाए

१२ओवर; बोल्ट ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया, उन्होंने वार्नर को हात खोलनेका ज़रा भी मौक़ा नहीं दिया और उन्हें एक एक रन को तरसाया, वह तेज़ रफ़्तार से गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर में केवल एक रन आया    ५९-१

१० ओवर: विकेट की तलाश कर रहे बोल्ट ने तेज़ रफ़्तार से अपनी धारदार गेंदबाजी जारी राखी मगर डेविड वार्नर भी शानदार फॉर्म में नज़र आरहे हैं, ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने एक शानदार चौका मारा, ओवर में कुल ७ रन बने         ५६-१

६ ओवर: बोल्ट ने अपनी धारधार गेंदबाज़ी जारी रखते हुए पहली ४ गेंदों पर स्मिथ को भांधे रखा मगर पांचवी गेंद पर वह लम्बाई चुके और गेंद गयी सीमा पार. ओवर में कुल ५ रन आये    ३८-१

५ ओवर: डेविड वार्नर ने साफ़ कर दिया हैं की वह जल्दी मैच ख़त्म कर वर्ल्ड कप उठाने के मुद में हैं, उन्होंने सऊदी की ओवर के पहली तीन गेंदों पर तीन चौके जड़े, ओवर में कुल १५ रन बने    ३३-१

३ ओवर: सऊदी अपनी दूसरी ओवर के लिए वापस आये और पहली ३ गेंदों में चार रन दे बैठे, ओवर में कुल ७ रन बने    ९-१

२ ओवर: बोल्ट ने अपनी पहली ओवर की शुरुवात की, बोल्ट ने तेज़ रफ़्तार से गेंद फेकी और बल्लेबाजों को परेशान किया जिसकी वजह से फिंच एक गेंद पर बोल्ट को कैच थमा बैठे. फिंच शून्य पर आउट हुए

१ ओवर: कीवी कप्तान ने सऊदी को पहली ओवर की ज़िम्मेदारी सौंपी, ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और एरॉन फिंच बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे, सऊदी ने गेंद को दोनों ओर घुमाया और बल्लेबाजों को परेशान किया, ओवर में कुल १ रन आये     १-०

ऑस्ट्रेलियाई पारी

४५ ओवर: जोंसन ने अपने ९ ओवर की शुरुवात की और हेनरी उनपर प्रहार करने की काफी कोशिश करते रहे, और मारने के चक्कर में पांचवी गेंद पर एक आसान सी कैच थमा बैठे, आखरी गेंद पर मैक्सवेल की बेहतरीन फील्डिंग की वजह से सऊदी रन आउट होगये  १८३-९

४३ ओवर: ८ विकेट गवाने के बाद सऊदी ने आक्रमकता से ही बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जॉनसन की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, ओवर में कुल ७ रन  आये   १७८-८

४२ ओवर: फॉल्कनर की ओवर की पहली ही गेंद पर इलियट ने शानदार चौका जड़ा मगर ओवर की पांचवी गेंद पर फॉल्कनर बदला लेने में कामयाब रहे, इलियट ने ८२ गेंदों में ८३ रन बनाए

४१ ओवर: जॉनसन ने ओवर की शुरुवात की और कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, ओवर की आखरी गेंद पर जॉनसन ने एक तेज़ इन स्विंग गेंद से वेटोरी को क्लीन बोल्ड कर दिया       १६७-७

४० ओवर: फॉल्कनर के सातवी ओवर की पहली गेंद पर एक ज़ोरदार अपील हुई मगर इलियट बाख गए, अगली गेंद पर इलियट ने उन्हें शानदार चौका जड़ा, ओवर में कुल ५ रन ही आये    १६४-६

३७ ओवर: स्टार्क के नए ओवर की दूसरी गेंद पर रोंची ने बाहर जाती गेंद को बैट लगाया और कैच आउट होगये,

३६ ओवर: जेम्स फॉल्कनर की पहली बॉल पर कैच की एक ज़ोरदार अपील हुई, तीसरे अंपायर के पास निर्णय गया और टेलर आउट होगये, उन्होंने ४० रन बनाए, ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स फॉल्कनर ने एंडरसन को क्लीन बोल्ड किया

३४ ओवर: जोस हाजेलवुड की नयी ओवर की पहली ही गेंद पर इलियट ने शानदार चौका जड़ा, न्यूज़ीलैंड की इनिंग्स अब रफ़्तार पकड़ने लगे हैं, ओवर में कुल ८ रन बने   १४२-३

३३ ओवर: शेन वाटसन ने नयी ओवर की शुरुवात में रोस टेलर को खडा रखा, पांचवी गेंद पर एक रन बना, आखरी गेंद पर इलियट ने एक रन लिया ओवर में कुल दो रन बने   १३४-३

३२ ओवर: इलियट जो अपना अर्ध शतक पूरा कर चुके हैं वह अब खुलकर खेल रहे हैं, ऐसा लग रहा हैं की वह मैक्सवेल को टारगेट कर रहे हैं, ओवर में कुल ६ रन बने.  १३२-३

३० ओवर: मैक्सवेल ने नयी ओवर की शुरुवात की, दोनों ही बल्लेबाज़ बिना कोई रिस्क लिए खेल रहे हैं, ओवर में ३ रन मिले    १२१-३

२९ ओवर: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जॉनसन को गेंदबाजी पर ले आये, ओवर में कुल ३ ही रन बने

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.