By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Australian Batsman Chris Lynn Icc T20 World Cup Should Not Be Held This Year
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने कहा- इस साल नहीं होना चाहिए टी20 विश्व कप का आयोजन
कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
क्रिकेट समीक्षक और बोर्ड अधिकारी जहां कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच आगामी टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए नए विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) का कहना है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल नहीं किया जाना चाहिए।
30 साल के लिन ने ‘फाक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मेरा निजी नजरिया है कि नहीं (टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए)। बेशक हम प्रार्थना कर रहे हैं कि इसका आयोजन हो लेकिन हमें उसका सामना करना होगा जो हमारे सामने होगा।’’
टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्रतियोगिता के लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
लिन ने इसके बाद उन चुनौतियों का जिक्र किया जिनका सामना आयोजकों को टूर्नामेंट का आयोजन करने की स्थिति में करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भरे से यहां टीमों को बुलाना बुरे सपने की तरह हो सकता है। होटल, यात्रा, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हफ्तों तक टीमों को होटल में रखना, ये चीजें काफी मुश्किल हो सकती हैं।’’
इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर लिन ने कहा, ‘‘किसी को भी वेतन में कटौती पसंद नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि खेल की बेहतरी के लिए आपको वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा।’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें