ढाई दशक के बाद अब ये बड़ी क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का कर सकती है दौरा

रॉबर्ट्स ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं.’’ लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने लोगों को खतरे में नहीं डालेंगे.’’

Published date india.com Published: September 20, 2019 12:20 PM IST
ढाई दशक के बाद अब ये बड़ी क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का कर सकती है दौरा
(फाइल फोटो)

सिडनीः क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को 2022 में पाकिस्तान दौरे की उम्मीद है, लेकिन मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी और वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे. श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे. इसमें छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गई थी.

रोनाल्डो के बेबाक बोल- गोल पोस्ट में बॉल डालने से ज्यादा सुखद है गर्लफ्रेंड के साथ बिताया गया निजी पल

इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था. आस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च स्तरीय दल ने एक दशक से अधिक समय में पाकिस्तान का दौरा किया और रॉबटर्स गुरूवार को ही लौटे हैं. सरकार की सलाह पर 1998 के बाद से आस्ट्रेलियाई टीम वहां नहीं खेली हैं लेकिन कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान का दौरा 2022 को होना है. रॉबर्ट्स ने मेलबर्न के एसईएन रेडियो को बताया कि वह खुद जमीनी हालात देखना चाहते थे.

कैप्टन कूल की पत्नी को आया गुस्सा, रांची में 7 घंटे की बिजली कटौती से भड़कीं साक्षी धोनी

रॉबर्ट्स ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं.’’ लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने लोगों को खतरे में नहीं डालेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे का उद्देश्य सुरक्षा के लिये उनकी तैयारी और योजना देखना था. फिर दो साल में होने वाले दौरे के लिये खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा के लिये हम अपनी उम्मीदें भी बताना शुरू करेंगे. चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. हम पुलिस की गाड़ी में थे और सुरक्षित थे, लेकिन निश्चित रूप से इस समय सुरक्षा की जरूरत है. ’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.