देशों को मौजूदा परिस्थितियों से समझौता करना होगा : एरोन फिंच

कोरोनावायरस महामारी के वजह से ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित है।

Published date india.com Updated: May 24, 2020 1:27 PM IST
email india.com By IANS email india.com | Edited by Gunjan Tripathi email india.com
देशों को मौजूदा परिस्थितियों से समझौता करना होगा : एरोन फिंच
एरोन फिंच (IANS)

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) का मानना है कि कोरोनावायरस महामारी के बाद क्रिकेट को फिर से बहाल करने के लिए दुनिया भर के शेयरधारकों को समझौता करना होगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा कई टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट भी स्थगित है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने फिंच के हवाले से लिखा, “सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ही नहीं बल्कि विभिन्न शेयरधारकों, संस्थानों, देशों, खिलाड़ियों और आईसीसी को क्रिकेट वापसी के लिए समझौता करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अगले सप्ताह भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर चर्चा शुरू करने के लिए दोबारा से बैठक करेगी। अगले कुछ सप्ताह में हमें थोड़ा अंदाजा लग जाएगा कि विभिन्न टूर्नामेंट और देशों के लिए क्या समझौते किए जाएंगे।”

कप्तान ने कहा, “हर किसी के लिए बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर कोई एक साथ काम कर रहा है। कुछ परिस्थितियां ऐसी है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए आदर्श नहीं है और वहां हमें समझौता करना। मुझे लगता है कि ये एक बड़ा प्रयास होगा।”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.