अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी को एशिया कप 2022 स्क्वाड में मौका ना मिलने से दुखी हैं पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत

बीसीसीआई ने सोमवार को रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया.

Published date india.com Updated: August 9, 2022 3:56 PM IST
अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी को एशिया कप 2022 स्क्वाड में मौका ना मिलने से दुखी हैं पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत
(IANS)

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके कृष्णामचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) इस बात से काफी दुखी हैं कि ऑलराउंडल अक्षर पटेल (Axar Patel) एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप में शानदार पारी खेली और महत्वपूर्ण विकेट लिए.  27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए अक्षर पटेल को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है लेकि मुख्य स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली है.

श्रीकांत ने माना बोर्ड की चुनी गई टीम बहुत अच्छी है, हालांकि उनके मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी गेंदबाजी विभाग में होना चाहिए था.

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज पर कहा, “मुझे लगता है कि टीम बहुत अच्छी है लेकिन मुझे लगता है कि हमें एक और मध्यम तेज गेंदबाज की आवश्यकता होगी. हम एक मध्यम तेज गेंदबाज के साथ जा रहे हैं. दो कलाई के स्पिनर ठीक हैं. मुझे अक्षर पटेल के लिए अफसोस है कि वह चूक गए हैं. मैं दीपक हुड्डा को टीम में शामिल करने को लेकर बहुत खुश हूं.”

उन्होंने कहा, “दीपक हुड्डा के बारे में मुझे जो पसंद है वह अच्छे स्ट्राइक रेट से खेलते हैं. यह टीम एक शानदार टीम है. ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में अक्षर भी काफी असरदार साबित हो सकते थे. मैं सिर्फ एशिया कप के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन हां, यह आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भी एक ब्लू प्रिंट होना चाहिए.”

श्रीकांत ने यह भी महसूस किया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा होना चाहिए था. उन्होंने कहा, “अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता मेरी टीम में, शमी सचमुच होते. मुझे लगता है कि रवि बिश्नोई की जगह शमी को शामिल करता. लेकिन मुझे अभी भी विश्वास है कि मेरी टीम में अक्षर पटेल एक गंभीर दावेदार थे.”

भारत के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने महसूस किया कि एशिया कप ने विराट कोहली को टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में वापस आने का एक बड़ा मौका दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “मैं अर्शदीप सिंह के लिए भी खुश हूं. वह आईपीएल और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां वह प्लेयर ऑफ द सीरीज थे. हमे एक बाएं हाथ के गेंदबाज की तलाश थी, जो हमने अर्शदीप सिंह में पाया है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.