मीरपुर टेस्ट : बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच शे जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया।

Published date india.com Published: July 31, 2015 1:37 PM IST
Ban vs SA | Bangladesh | Mirpur Test | South Africa | Abandoned | Rainfall | मीरपुर टेस्ट : बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल

मीरपुर (ढाका): दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन शुक्रवार का खेल बारिश में धुल गया। कोमेन नाम के चक्रावाती तूफान के सक्रिय होने के कारण मीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से ही जोरदार बारिश हो रही है। यह भी पढ़े:मीरपुर टेस्ट : बांग्लादेश के 8 विकेट पर 246 रन

शुक्रवार को दोपहर तक लगातार बारिश होती रही और खेल के लायक हालात नहीं रह गए। इसी को देखते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय पर शुरू होगा।

बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बना लिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम एक समय तीन विकेट पर 180 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन एक के बाद एक विकेट खोने पर वह मुश्किल में आ गई।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बांग्लादेश की ओर से इमरुल कायेस ने 30, मोमिनुल हक ने 40, महमुदुल्लाह ने 35, मुशफिकुर रहीम ने 65 और शाकिब अल हसन ने 35 रन बनाए। हक और कायेस ने दूसरे विकेट के लिए 69 और रहीम तथा महमुदुल्लाह ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। बारिश के कारण इस मैच में दो दिनों का खेल नहीं हो सका था।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.