ढाका। तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को बांग्लादेश की टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका पर जाने से रोक दिया गया क्योंकि एयरलाइन ने दावा किया कि उनके पास जरूरी आव्रजन मंजूरी नहीं थी.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने रूबेल को शनिवार को बोर्डिंग पास देने से इन्कार करने पर मंगलवार को कहा कि एक नया प्रावधान है कि यात्री को जहां की वह यात्रा कर रहा है वहां से किसी तरह की मंजूरी लेनी होती है.
चौधरी ने कहा कि हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि यह मसला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. एक बार मसला सुलझ जाने के बाद वह पहली उपलब्ध उड़ान से दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगा. टीम के बाकी 14 सदस्य पहले ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं.
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 28 सितंबर से पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा. दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच छह अक्टूबर से ब्लोमफोंटेन में शुरू होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.