चटगांव: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। चटगांव में हुए पहले टेस्ट के लिए चुनी गई टीम को ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर टेस्ट के लिए रखा गया है। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, बीसीबी ने बारिश की भेंट चढ़ गए चटगांव टेस्ट के आखिरी दिन शनिवार को मीरपुर टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह भी पढ़े:चटगांव टेस्ट : बारिश में धुला चौथे दिन का खेल
लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण चटगांव टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चटगांव टेस्ट से पदार्पण करने वाले युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भी मीरपुर टेस्ट के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। युवा जुबेर हुसैन और लिटन दास को भी बरकरार रखा गया है।
मुस्ताफिजुर ने चटगांव टेस्ट में एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाने का कारनामा किया था, जबकि जुबेर ने भी तीन विकेट हासिल किए थे। वहीं लिटन ने तीन कैच लपके और 50 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। दोनों देशों के बीच श्रृंखला का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुरुवार से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.