By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Bangladesh Won By 3 Run Against Afghanistan Super Four Match Asia Cup 2018
BANvsAFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 3 रन से हराया, मुस्तफिजुर ने झटके 2 विकेट
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को एशिया कप 2018 के चौथे सुपर फोर मैच में 3 रन से हराया.
नई दिल्ली : बांग्लादेश और अफागानिस्तान के बीच एशिया कप 2018 का चौथा सुपर फोर मैच अबू धाबी में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 3 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर 249 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 246 रन ही बना पायी. बांग्लादेश की ओर से इमरुल कायसे और मोहम्मदुल्लाह ने शानदार अर्धशतक जड़े. वहीं अफगानिस्तान की ओर से सर्वाधिक 71 रन हशमतुल्लाह शहीदी ने बनाए.
बांग्लादेश के दिए लक्ष्य का पीछा करने के लिए अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद शहजाद और एहसानुल्लाह जनत ओपनिंग करने आए. इस दौरान जनत 8 रन बनाकर आउट हुए. जब कि शहजाद ने 51 रन की पारी खेली. इसके बाद वो आउट हो गए. वहीं रहमत शाह ने 1 रन और कप्तान असगर अफगान 39 रन बनाकर आउट हुए. हशमतुल्लाह ने 71 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 99 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 71 रन बनाए. मोहम्मद नबी ने 38 रन और शेनवारी ने नाबाद 23 रन बनाए.
INDvsPAK: धोनी रिव्यू सिस्टम से टीम इंडिया को मिला विकेट, VIDEO में देखें इमाम को कैसे किया आउट
इससे पहले बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और नजमुल हसन ओपनिंग करने आए. इस दौरान नजमुल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. नजमुल के बाद बैटिंग करने आए मोहम्मद मिथुन भी 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मुशफिकुर रहीम और लिटन के बीच कुछ रनों की साझेदारी हुई. लिटन 41 रन और रहीम 33 रन बनार आउट हुए. शाकिब अल हसन खाता तक नहीं खोले पाए और चलते बने. इसके बाद इमरुल कायसे और मोहम्मदुल्लाह के बीच साझेदारी हुई. मोहम्मदुल्लाह 74 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि इमरुल अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 89 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए.
इस दौरान अफगानिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आफताब आलम ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके. मुजीब उर रहमान ने 10 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया. राशिद खान ने 10 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें