बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने की टी-20 से संन्यास की घोषणा

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद वो टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह देंगे

Published date india.com Updated: April 5, 2017 9:17 AM IST
Bangladeshi cricket team captain Mashrafe Mortaza has announced his retirement from T20 Internationals | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने की टी-20 से संन्यास की घोषणा
मुशरफे मुर्तजा (एएनआई)

कोलम्बो। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टी-20 से संन्यास की घोषणा कर दी है. कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा की. मुर्तजा ने कहा कि मौजूदा सीरीज उनके करियर की आखिरी टी-20 सीरीज होगी.

मुर्तजा ने कहा कि यह मेरे करियर की आखिरी टी-20 सीरीज होगी. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया. मुर्तजा ने कहा कि मैं अपने सभी फैन्स का भी शुक्रिया करना चाहता हूँ जिन्होंने 15-16 साल तक मुझे सपोर्ट किया.

मशरफे मुर्तजा ने कुल 52 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 के इकॉनॉमी रेट से 39 विकेट चटकाए हैं. उनका सबसे शानदार प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.