By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Bbl 2020 21 Afghanistans Mujeeb Ur Rahman In Hospital After Positive Covid 19 Test
अफगनिस्तान के स्पिन गेंदबाज Mujeeb Ur Rahman को हुआ कोरोना, ऑस्ट्रेलिया में अस्पताल में हुए भर्ती
ब्रिस्बेन हीट को बिग बैश लीग के आगामी एडिशन में अपने अभियान की शुरुआत मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ करना है
अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) को कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वींसलैंड के एक अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुजीब इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां उन्हें बिग बैश लीग (Big Bash League) में ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) के लिए खेलना था.
19 वर्षीय मुजीब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद होटल में क्वारंटीन में थे. उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अब वह अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे. क्वींसलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी टैरी स्वेनसन ने कहा कि मुजीब का पूरा ख्याल रखा जाएगा.
बीबीएल (BBL 2020/21) का आगामी सीजन 10 दिसंबर से शुरू होगा. ब्रिस्बेन हीट अपने पहले मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स (Melbourn Stars) से कैनबरा में भिड़ेगी.
मुजीब का बीबीएल में ये तीसरा सीजन है. दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज मुजीब ने अब तक कुल 124 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 131 विकेट दर्ज है. 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मुजीब के नाम 25 विकेट है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें