IPL फैंस के लिए खुशखबरी, BCCI ने जारी किया बचे हुए मैचों के शेड्यूल; यहां देखें पूरा टाइमटेबल

BCCI के शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल के ये 17 मुकाबले देश के 6 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे. चलिए खबर के माध्यम से पूरा टाइमटेबल यहां देख लेते हैं.

Published date india.com Published: May 12, 2025 10:45 PM IST
IPL फैंस के लिए खुशखबरी, BCCI ने जारी किया बचे हुए मैचों के शेड्यूल; यहां देखें पूरा टाइमटेबल

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) रोक दिया गया था. लेकिन, अब हालात सामान्य हो गए हैं और सीजफायर के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. अब आईपीएल के बचे हुए मैच 17 मई से लेकर 3 जून, 2025 तक खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने कहा है कि सभी हितधारकों की सहमति से यह फैसला लिया गया है, ताकि फैंस को पूरा टूर्नामेंट देखने को मिले और खिलाड़ियों को पूरा मंच मिल सके.

नए शेड्यूल में 6 जगहों पर होंगे मैच

BCCI के शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल के ये 17 मुकाबले देश के 6 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन-से मैच किस शहर में होंगे, लेकिन बहुत जल्द इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी. टूर्नामेंट में दो डबल हेडर भी शामिल किए गए हैं, यानि दो दिन दर्शकों को एक ही दिन दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये दोनों डबल हेडर रविवार को होंगे, जिससे फैंस वीकेंड का डबल मजा ले पाएंगे. टूर्नामेंट अब सीधे फाइनल तक जाएगा, जो 3 जून, 2025 को खेला जाएगा.

प्लेऑफ की तारीखें भी हुई तय

यही नहीं, बीसीसीआई ने प्लेऑफ के शेड्यूल की भी घोषणा कर दी है. पहला क्वालिफायर 1-29 मई, उसके बाद एलीमिनेटर- 30 मई, फिर क्वालिफायर 2 – 1 जून और अंत में फाइनल – 3 जून को खेला जाएगा. हालांकि, इन मैचों के आयोजन स्थल की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि ये बड़े और सुरक्षित शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई या अहमदाबाद में हो सकते हैं.

बीसीसीआई ने सेना को कहा धन्यवाद

इसके अलावा, बीसीसीआई ने देश की सुरक्षा में लगे हमारे सशस्त्र बलों को खास तौर पर धन्यवाद दिया है. बोर्ड ने कहा कि हमारे जवानों की बहादुरी और समर्पण के कारण ही आईपीएल दोबारा शुरू हो पा रहा है. बीसीसीआई ने साफ कहा कि क्रिकेट से पहले राष्ट्रहित है और वही उसकी प्राथमिकता भी है. यही वजह है कि पूरी सतर्कता और सम्मान के साथ टूर्नामेंट को फिर से शुरू किया जा रहा है. अब फैंस को बस अपने पसंदीदा टीम्स और खिलाड़ियों के जलवे देखने को तैयार रहना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.