स्टुअर्ट बिन्नी की टीम बेलागावी पैंथर्स ने जीता कर्नाटक प्रीमियर लीग का खिताब

स्टुअर्ट बिन्नी की टीम बेलागावी पैंथर्स ने बीजापुर बुल्स को हराकर जीता कर्नाटक प्रीमियर लीग का खिताब

Updated: September 24, 2017, 2:54 PM IST

बेलागावी पैंथर्स ने स्टैलिन हूवर की 82 रन की तूफानी पारी की बदौलत फाइनल में बीजापुर बुल्स को 6 विकेट से हराकर कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब जीत लिया. बेलागावी पैंथर्स ने पहली बार ये खिताब जीता है.

शनिवार को खेले गए फाइनल में बीजापुर बुल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए. बीजापुर के लिए मोहम्मद ताहा और एचएस शरथ ने 30-30, नवीन एमची ने 25 और एएम किरण ने 23 रन बनाए. बेलागावी के लिए शुभांग हेगड़े ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए.

बेलगावी पैंथर्स की टीम ने पहली बार जीता कर्नाटक प्रीमियर लीग का खिताब (KPL)

बेलगावी पैंथर्स की टीम ने पहली बार जीता कर्नाटक प्रीमियर लीग का खिताब (KPL)

जीत के लिए मिले 142 रन के टारगेट के जवाब में बेलागावी के लिए स्टैलिन हूवर ने महज 52 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा केएल भरत ने 24 और शरथ बीआर ने 23 रन बनाए और बेलागावी ने जीत का लक्ष्य महज 17.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विजेता टीम के स्टैलिन हूवर को मैन ऑफ द मैच घोषित और इसी टीम के खिलाड़ी और टीम इंडिया के लिए खेल चुके ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.