भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey) ने विश्व और यूरोपियन चैम्पियन बेल्जियम (Belgium) को 2-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.
दिनेेेेश कार्तिक 3 रन से शतक चूके, तमिलनाडु ने बंगाल को हरा लगाया जीत का चौका
अमित रोहिदास (Amit Rohidas) (10वें मिनट) और सिमरनजीत सिंह (Simranjeet Singh) (52वें मिनट) ने विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज टीम के लिए गोल किए. विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम के लिए इकलौता गोल फेलिक्स डेनयार (Felix Denayer) ने मैच के 33वें मिनट में किया.
भारतीय टीम शुरुआत से लय में दिखी
पिछले मैच में स्पेन को 5-1 से हराने वाली भारतीय टीम मैच के शुरुआत से ही लय में दिखी. टीम को मुकाबले के 10वें मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे रोहिदास ने गोल में बदल कर भारत का खाता खोला.
पीआर श्रीजेश के शानदार बचाव से बेल्जिय पहले क्वार्टर में गोल से वंचित रहा
बेल्जियम की टीम ने इसके बाद जवाबी हमला तेज करने के साथ भारतीय आक्रमण को रोकने पर ध्यान दिया. इस दौरान भारतीय रक्षापंक्ति और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार बचाव से मैच के पहले क्वार्टर में बेल्जियम की टीम कोई गोल नहीं कर सकी.
पहले क्वार्टर की तरह दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय टीम ने दबदबा बनाया लेकिन मध्यांतर से पहले बेल्जियम ने हमला तेज कर दिया. मध्यांतर से पांच मिनट पहले बेल्जियम को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल पोस्ट पर श्रीजेश की जगह मोर्चा संभालने वाले कृष्ण बी पाठक ने शानदार बचाव कर विश्व चैम्पियन को बराबरी करने से रोक दिया.
विजय हजारे ट्रॉफी : श्रेयस और सूर्यकुमार ने मौजूदा चैंपियन मुंबई को दिलाई पहली जीत
मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने अपनी खेल का लोहा मनवाया और 33में मिनट में दूसरी बार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. डेनयार ने शानदार ड्रैग फ्लिक कर इसे गोल में बदल दिया. दोनों टीमों ने इसके बाद गेंद को अधिक से अधिक अपने कब्जे में रखने पर ध्यान दिया.
आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम के दो पेनाल्टी कॉर्नर को पाठक ने किया नाकाम
आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने तेज शुरुआत की और जल्दी-जल्दी दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन पाठक ने दोनों को नाकाम कर मेजबान टीम को बढ़त बनाने से रोक दिया.
मैच के 52वें मिनट में भारतीय टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश किया जिसे सिमरनजीत ने गोल में बदल दिया. एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम की टीम बेहद ही आक्रामक हो गयी लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया.
भारतीय टीम गुरुवार को फिर बेल्जियम से भिड़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.