BelgiumTour: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

भारत ने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 5-1 से रौंदा

Written by: India.com Sports Desk Edited by: Kamlesh Rai
Published: September 29, 2019, 8:42 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बेल्जियम दौरे पर विजय अभियान जारी है. भारत ने रविवार को खेले गए अपने तीसरे मैच में स्पेन को 5-1 से रौंदकर मौजूदा दौरे पर अपना अजेय क्रम जारी रखा है.

Vijay Hazare Trophy 2019 : केरल और छत्तीसगढ़ ने जीते अपने-अपने मैच

भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मैच में मेजबान बेल्जियम को 2-0 और दूसरे मैच में स्पेन को 6-1 से रौंदा था.

भारतीय टीम यूरोपियन दौरे के तहत बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ मैच खेल रही है. भारत को अभी मेजबान टीम के खिलाफ दो मैच और खेलने हैं. स्पेन के खिलाफ भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए. आकाशदीप सिंह, एस.वी सुनील और रमनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया.

मैच की शुरुआत हालांकि, भारत के लिए अच्छी नहीं रही. तीसरे मिनट में इग्लेसियास अल्वारो ने गोल करके स्पेन को बढ़त दिला दी. भारतीय टीम ने दो मिनट बाद ही वापसी की और आकाशदीप ने बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिला दी.

SAFF U-18 Championship: बांग्लादेश को 2-1 से हराकर भारत पहली बार बना चैंपियन

दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला. 20वें मिनट में भारत ने शानदार मूव बनाया और सुनील ने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की. भारत ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल किए. 35वें मिनट में रमनदीप और 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल दागा. हरमनप्रीत ने भारत का चौथा गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया.

स्पेन को भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी वापसी का मौका नहीं दिया. 51वें मिनट में हरमनप्रीत ने मुकाबले का अपना दूसरा गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी. भारतीय टीम अगला मैच एक अक्टूबर को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.